महाराष्ट्र के सांगली जिले के शिराला तालुका के मंगले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। एक पति ने नशे में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति ने अपनी पत्नी के शव को इलेक्ट्रिक पंप बॉक्स में ठूंस दिया था। जिस महिला की हत्या हुई है उसका नाम प्राजक्ता मंगेश कांबले है जिसकी उम्र 28 साल बताई गई है। उसकी हत्या उसके पति मंगेश चंद्रकांत कांबले ने की है। हत्या के बाद मंगेश कांबले पुलिस के सामने पेश हुआ।
क्यों किया मर्डर
मिली जानकारी के अनुसार, मंगेश का भाई नीलेश और उसकी मां पिछले पंद्रह वर्षों से मंगले-वारनानगर रोड पर ज्योतिबा मंदिर के सामने रामचंद्र वाघ के कौलारू घर में किराए पर रह रहे हैं। चार दिन पहले मंगेश, उनकी पत्नी प्राजक्ता, छह वर्षीय बेटा शिवम और तीन वर्षीय बेटी शिवन्या मुंबई से अपनी मां और भाई के पास रहने आए थे। पिछले चार दिनों से साथ रह रहे मंगेश और प्राजक्ता कल सुबह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने भाई नीलेश और मां देववाड़ी के पास गए थे। नीलेश और प्राजक्ता के बीच बहस हुई। बहस बढ़ गई और मंगेश ने रस्सी से प्राजक्ता की गला घोंटकर हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: पिंकी बनी ‘मुस्कान’ पर ‘सौरभ’ बनने से बचा अनुज, जहरीली कॉफी से हालत नाजुक
पत्नी के शव के किए टुकड़े
मेरठ में मुस्कान और साहिल ने सौरभ की बॉडी के टुकड़े किए तो अब महाराष्ट्र में पति ने पत्नी का कत्ल कर उसके शरीर के टुकड़े कर दिए। प्राजक्ता की हत्या करने के बाद मंगेश कांबले ने उसके शरीर को कड़े हुए अंगों के साथ इलेक्ट्रिक पंप बॉक्स में डाला और उसे ढक दिया। इसके बाद मंगेश ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया। मंगेश ने अपने भाई नीलेश को फोन करके बताया कि वह शिराला जा रहा है।
बच्चों ने देखा सारा हाल
मंगेश के भाई नीलेश के देववाड़ी से मंगले गांव आने के बाद मंगेश अपने भाई की कार लेकर शिराला के लिए रवाना हो गया। इस बीच, मंगेश का छह वर्षीय बेटा शिवम दरवाजे पर रो रहा था। तभी नीलेश ने उससे सवाल किया कि वो क्यों रो रहा है तो वो बोला कि पापा-मम्मी का झगड़ा हुआ है और पापा ने मां को पीटा और उसे एक कमरे में ले गए।
यह भी पढ़ें: जेल में महिला कैदियों को ‘साथ सोने’ पर मिलता खाना, पीएम मोदी को चिट्ठी में बड़े खुलासे
संबंधित खबरें
'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
7 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 day agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
6 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines