Maharashtra news horrific accident in Nashik: महाराष्ट्र के नासिक जिले में सप्तश्रृंगी गड में एक भयानक हादसा हुआ है, जहां एक इनोवा कार 1000 से 1200 फीट गहरी खाई में गिर गई. शुरुआत में हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. इसके बाद रेस्क्यू टीम को एक और शव मिला, जिससे हादसे में मरने वालों की संख्या छह हो गई और उनके नाम भी सामने आ गए हैं. मरने वालों के नाम कीर्ति पटेल (उम्र 50), रसीला पटेल (उम्र 50), विट्ठल पटेल (उम्र 65), लता पटेल (उम्र 60), पचन पटेल (उम्र 60) और मणिबेन पटेल (उम्र 60) हैं, ये सभी निफाड़ तालुका के पिंपलगांव बसवंत के रहने वाले हैं. इनोवा कार में कुल सात लोग सवार थे. इनमें से छह की मौत हो गई है. मरने वालों में दो पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: गोवा के नाइट क्लब में आग पर CM सावंत का बड़ा खुलासा, 4 बडे़ अधिकारी गिरफ्तार, मालिकों पर FIR
सप्तश्रृंगी किले में दर्शन के लिए जाते समय हादसा
इस बीच, आज दोपहर (रविवार) सप्तश्रृंगी किले में दर्शन के लिए जाते समय हादसा हुआ, जब गाड़ी नंबर (MH 15 BN 0555) गहरी खाई में गिर गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया. फिलहाल, डिजास्टर मैनेजमेंट द्वारा खाई से शव निकालने का काम चल रहा है.
हादसे की मुख्य वजह क्या रही?
महाराष्ट्र के नासिक जिले में परिवार के छह लोगों की जान लेने वाले हादसे की वजह क्या थी? इसे लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) पर लापरवाही के आरोप लगे हैं. स्थानीय लोग कहते हैं कि अगर घाट के इस मोड़ पर खराब सड़क को अगर समय रहते लोक निर्माण विभाग के अफसर ठीक करवा देते तो यह हादसा नहीं होता. इनोवा कार के ड्राइवर भी इसी सड़क पर ड्राइविंग के दौरान बेकाबू हुआ और कार उससे संभल न पाई और नीचे खाई में जा गिरी.
यह भी पढ़ें: UMEED पोर्टल पर अपलोड नहीं होगी वक्फ संपत्तियों की डिटेल, सरकार ने नहीं बढ़ाई समयसीमा
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
23 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
23 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines