महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यहां एक स्कूल की हेडमास्टर ने अपने ही पति की हत्या कर दी। इससे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि उसने अपराध में अपने तीन छात्रों की मदद ली। पुलिस ने आरोपी महिला हेडमास्टर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले को लेकर कोई और खुलासे किए हैं।
15 मई को मिला जला हुआ शव
यह मामला यवतमाल शहर के पास स्थित चौसाळा जंगल का है, जहां 15 मई को एक जला हुआ शव मिला था। पुलिस जांच के बाद शव की पहचान सनराइज इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक शांतनु देशमुख के रूप में हुई। चौंकाने वाली बात यह थी कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी ही पत्नी और उसी स्कूल की मुख्याध्यपिका निधि देशमुख ने की थी।
अपराध में ली 3 नाबालिग छात्रों की मदद
जानकारी के अनुसार, निधि और शांतनु के बीच शादी के बाद से तकरार थी। अक्सर दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े हुआ करते थे। दोनों के बीच मनमुटाव इतना बढ़ गया कि निधि ने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 13 मई को उसने शांतनु को जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद निधि ने अपने ट्यूशन में पढ़ने वाले 3 नाबालिग छात्रों की मदद से शव को रात के अंधेरे में चौसाळा जंगल में फेंक दिया। अगले दिन शव की पहचान हो जाने के डर से वह दोबारा जंगल पहुंची और पेट्रोल डालकर शव को जलाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की सूझबूझ के चलते केस की परतें जल्द ही खुलने लगीं।
यह भी पढ़ें: ‘उत्तराखंड पुलिस में महिलाओं को मिलेगा बराबर करियर ग्रोथ का मौका’, ओपन हाउस सत्र में बोले DGP
शर्ट-बटन के टुकड़ों ने सुलझी हत्या की गुत्थी
शव पर मिले शर्ट और बटन के टुकड़ों से पुलिस को अहम सुराग मिले। जांच में जब शांतनु के दोस्तों और निधि से पूछताछ की गई तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। घर में मिली अंडरवियर और शव पर मिले अंडरवियर एक ही कंपनी की होने से पुलिस को निधि पर शक हुआ। जब दबाव बढ़ा तो निधि ने अपना अपराध कबूल कर लिया। फिलहाल, पुलिस ने निधि देशमुख और तीन नाबालिग छात्रों को हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109 और 238 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
1 hr agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
1 day ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
1 day agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
1 day agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
2 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
2 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
3 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
3 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines