हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Maharashtra News: महाड की एक फैक्ट्री में भीषण आग, 11 लोग घायल

विज्ञापन
घटनास्थल की तस्वीर

Maharashtra News: रायगढ़ के महाड में बुधवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से 11 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को समीप के अस्पताल में पहुंचाय गया है। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री इथेनॉल ऑक्साइड की है। फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते आग बुझाने में मुश्किल हो रही है।

तेज धमाके के बाद आग लगी

दमकल विभाग के मुताबिक घटनास्थल पर एक दर्जन फायद टेंडर भेजे गए हैं। आग बुझाई जा रही है। आसपास के इलाके को खाली करवा दिया गया है। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेज धमाके के बाद आग लग गई।

और पढ़िए –Maharashtra Politics: ‘औरंगाबाद में आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव’, शिवसेना नेता का बड़ा दावा

विज्ञापन

और पढ़िए –Mumbai: तांबे और पीतल से बने 10 लाख के बनावटी सिक्के जब्त, आरोपी गिरफ्तार

फैक्ट्री के इथेनॉल ऑक्साइड प्लांट में आग

फैक्ट्री में से तेज आग की लपटें उठने लगी। जब आग लगी तो फैक्ट्री में बड़ी संख्या में लोग काम कर रहे थे। आग लगने के बाद मजदूर अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागे। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। लोग चीख-पुकार करने लगे। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री के इथेनॉल ऑक्साइड प्लांट में आग लगी थी। एक टैंक में रखा स्टॉक जल चुका है और दूसरे टैंक में विस्फोट होने के बाद आग भड़की है, जिसमें 18 हजार लीटर का स्टॉक मौजूद है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चला है।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola