Entire Dhule Village Pepole head shaved: महाराष्ट्र के धुले जिले का अनोखा किस्सा सामने आया है। ज़िले के शिरपुर तालुके के बलदे गांव में चहेता बंदर की मौत होने से सदमे में पूरे गांव ने मुंडन किया और दशक्रिया संस्कार में भाग लिया। चहेते बंदर की मौत आवारा कुत्तों के हमले में गई थी। गांव में सालों से पल-बढ़ रहा एक बंदर लोगों का चहेता बन चुका था। बच्चे उसके साथ खेलते, बुज़ुर्ग उसे प्रसाद खिलाते और हर घर से उसका रिश्ता जुड़ा हुआ था, लेकिन कुछ दिन पहले आवारा कुत्तों ने उस बंदर पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2025: भारत के किन 15 शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण? मौसम पर काफी-कुछ निर्भर
गांव में पसरा मातम, इंसानों जैसे संस्कार
बंदर की मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया। लोगों ने कहा – “ये सिर्फ जानवर नहीं, हमारा परिवार था। इसके बाद पूरे ग्रामीणों ने सभी वही रीति रिवाज दोहराए जो इंसान की मौत पर किए जाते हैं। पूरे गांववासियों ने मुंडन कराया। पिंडदान किया और दशक्रिया अनुष्ठान में भाग लिया। गांव के हनुमान मंदिर में पूरे गांव ने इकट्ठा होकर बंदर को श्रद्धांजलि दी और उसकी तस्वीर पर फूल चढ़ाए।
यह भी पढ़ें: प्राइवेट जॉब में अब 10 घंटे करना होगा काम, महाराष्ट्र के कॉर्पोरेट कल्चर में लागू नया नियम
जानवरों के प्रति प्रेम की मिसाल
बलदे गाँव की ये घटना दिखाती है कि इंसानों के साथ-साथ जानवरों के लिए भी ग्रामीणों के दिल में करुणा, सम्मान और गहरा लगाव है। जहां अक्सर आवारा जानवरों से लोग दूरी बनाते हैं, वहीं बलदे गांव ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि “प्यार और दया सिर्फ इंसानों के लिए नहीं, बल्कि हर जीव के लिए है।” यह घटना अब पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर लोग बलदे गांव की तारीफ करते हुए इसे “मानवता की असली मिसाल” बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के दाम घटने के बाद अब कितनी कीमत? देखें बड़े शहरों के रेट
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines