महाराष्ट्र में केतन अग्रवाल जैसा एक और केस सामने आया है, जहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को डेट के बहाने झरने पर ले गया. इसके बाद वहां गर्लफ्रेंड को 1,000 फीट गहरी खाई में धकेल दिया. इतना ही नहीं, उसने फिर इसे एक हादसा दिखाने की कोशिश भी की. केतन अग्रवाल केस भी कुछ ऐसा ही था. पुणे में केतन की मंगेतर सिया गोयल उसे घुमाने के बहाने एक किले पर ले जाती हैं और फिर वहां से धक्का देकर उसका मर्डर कर देती हैं. इसके बाद बहाना बनाती है कि यह मर्डर नहीं, हादसा है. लेकिन पुलिस पूछताछ में टूट जाती है और जुर्म कबूल कर लेती है.
झरने में गर्लफ्रेंड को धकेला
ताजा मामला कोल्हापुर के भुदरगढ़ तालुका का है. 25 साल के श्रीपाद दिनकर वाडर शुक्रवार को अपनी गर्लफ्रेंड 23 साल की तरन्नुम बशीर नाइक को घूमाने के बहाने नाइकवाड़ी झरने पर ले गया. झरने पर पहुंचने पर महिला ने श्रीपाद को बताया कि उनका रिश्ता आगे नहीं चल सकता. तरन्नुम ने बताया कि अगले महीने उसकी शादी कहीं और तय हो गई है.
ऐसे छिपाया जुर्म
इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई और इंजीनियरिंग की छात्रा तरन्नुम ने अपना फैसला बदलने से इनकार कर दिया. गुस्से में आकर श्रीपाद ने तरन्नुम को सीधे खाई में धकेल दिया. श्रीपाद ने खुद पर शक न होने देने के लिए एक योजना बनाई. वह एक दिन बाद शनिवार को सीधे पुलिस स्टेशन गया और पुलिस को बताया कि वे सेल्फी ले रहे थे तभी तरन्नुम का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गई.
हालांकि, पुलिस को उसकी बात पर शक हुआ और उन्होंने उससे पूछताछ शुरू कर दी. बार-बार पूछे जाने पर श्रीपाद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
1,000 फीट गहरी खाई में मिला शव
इसके बाद पुलिस ने शव ढूंढ़ना शुरू किया. पुलिस ने तरन्नुम का शव करीब 1,000 फीट की गहराई से बरामद किया. जिसे बाद में कोल्हापुर के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिवार को सौंप दिया गया.
पांच साल से थे रिलेशनशिप में
अधिकारियों के मुताबिक, श्रीपाद और तरन्नुम गरगोटी के शिवाजीनगर में रहते थे. दोनों पिछले करीब पांच साल से रिलेशनशिप में थे. श्रीपाद के झरने पर ले जाने के बाद से ही तरन्नुम नाइक 9 अक्टूबर की सुबह से लापता थी. महिला की मौत के बाद गांव में भारी आक्रोश है. परिवार का आरोप है कि आरोपी एक नेता का करीबी है.
संबंधित खबरें
धारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
17 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
22 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
5 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines