Nagpur mega food park: महाराष्ट्र में नागपुर स्थित मिहान में आज पंतजलि के सबसे बड़े मेगा फूड एंड हर्बल पार्क का उद्घाटन होगा। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और सड़क परिवहन राज्य मार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस प्लांट का उद्घाटन करेंगे। यह मेगा फूड एंड हर्बल पार्क एशिया का सबसे बड़ा प्लांट होगा।
किसानों की आय बढ़ेगी
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि मिहान में आज 800 टन संतरे का जूस निकालने का संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। इस जूस में एक प्रतिशत भी पानी और शूगर नहीं होगा। इसके अलावा हम संतरे के छिलके का उपयोग तेल निकालने के लिए करेंगे। किसानों को अपनी उपज का पूरा दाम मिलेगा। देश के लोगों को पीने के लिए अच्छा जूस मिलेगा। इस प्लांट को बनाने में कुल 1500 करोड़ की लागत लगेगी। अभी 1000 करोड़ इसमें हम खर्च कर चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः महायुति सरकार में सब कुछ ठीक! CM देवेंद्र फडणवीस ने पलटा अपना फैसला, जानें पूरा मामला
कृषि क्रांति का शंखनाद
रामदेव ने कहा कि यह एशिया का सबसे बड़ा फूड प्रोसेसिंग पार्क हैं। इससे पहले पंतजलि ने ही हरिद्वार में एशिया का सबसे बड़ा फूड पार्क बनाया था। अब मिहान के इस प्लांट में आसपास के राज्यों का संतरा भी आएगा। रामदेव ने दावा किया कि इस प्लांट के बाद और भी कई प्लांट लगाए जाएंगे। एक प्रकार से यह कृषि क्रांति का शंखनाद होगा।
जीरो वेस्टेड सिस्टम पर काम करेगा प्लांट
इससे पहले आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि कोरोना काल के कारण इस प्लांट को शुरू करने में कई दिक्कतें आईं। प्लांट की प्रतिदिन 800 टन की प्रोसेसिंग क्षमता है। इस प्लांट में हम ग्रेड ए,बी,सी और आंधी से टूटकर गिरने वाले संतरे को प्रोसेस करेंगे। बालकृष्ण ने कहा कि हमारा यह प्लांट पूरी तरीके से जीरो वेस्टेड सिस्टम पर काम करेगा।
ये भी पढ़ेंः ‘सुरक्षा के लिए चाकू और मिर्च पाउडर पास रखें, Maharashtra के मंत्री की महिलाओं को सलाह
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines