हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या एकनाथ शिंदे साबित होंगे दूसरे उद्धव ठाकरे? शरद पवार फिर BJP के साथ करेंगे खेला!

Maharashtra CM: महाराष्ट्र का सीएम कौन बनेगा? ये तो पता नहीं, लेकिन विपक्ष ने महायुति में असहमति का फायदा उठाने की कोशिश शुरू कर दी है। ये ठीक सब कुछ वैसा ही हो रहा है जैसा कि 2019 में हुआ था।

विज्ञापन
Maharashtra New CM

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। पूरे 6 दिन बीत जाने के बाद भी बीजेपी अभी तक प्रदेश में सीएम फेस तय नहीं कर पाई है। देवेंद्र फडणवीस के नाम का ऐलान कल होते-होते रह गया तो आज पूरे दिन कोई प्रतिक्रिया बीजेपी और शिवसेना की ओर से सामने नहीं आई। इधर महायुति के विधायको की आज होने वाली बैठक स्थगित हुई तो उधर एकनाथ शिंदे अपने गांव सतारा चले गए। इस बीच एनसीपी शरद गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने आज शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि क्या शरद पवार फिर कोई खेला करने वाले हैं?

जितेद्र आव्हाड ने आज शरद पवार से उनके घर पर मुलाकात की, तो सूबे में सियासी हलचल तेज हो गई कि 2019 की तरह शरद पवार एक बार फिर बीजेपी को विपक्ष में बैठने के लिए मजबूर कर देंगे। मीटिंग के बाद बाहर आए जितेंद्र आव्हाड ने कहा मैं निजी काम की चर्चा के लिए सीएम के पास आया था। वहीं सीएम पद नहीं मिलने और एकनाथ शिंदे की नाराजगी के सवाल पर जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि शिंदे नाराज नहीं है। कोई उनका चेहरा देखकर नहीं बता सकता है कि वे नाराज हैं या खुश हैं।

शरद पवार का मैसेज लेकर शिंदे के पास पहुंचे आव्हाड!

बता दें कि आज महायुति की बैठक होनी थी, लेकिन बैठक स्थगित कर दी गई। सीएम शिंदे गृहनगर सतारा के लिए रवाना हो गए। इसके बाद विपक्ष ने दावा किया कि महायुति में सबकुछ ठीक नहीं है एकनाथ शिंदे नाराज होकर सतारा गए हैं। जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि वे अक्सर अपने गृह जिले सतारा जाते रहते हैं, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। शिंदे के सतारा जाने पर आव्हाड का इस प्रकार से बयान देना भी सियासी गलियारों में कुछ होने का अंदेशा दे रहा है।

ये भी पढ़ेंः Maharashtra में अब कहां अटका पेंच? अमित शाह की दलीलों पर भी नहीं माने शिंदे

महायुति में सब कुछ ठीक

उधर इस पूरे घटनाक्रम पर शिवसेना शिंदे गुट ने कहा ऐसा कुछ नहीं है, सब कुछ ठीक है। उन्होंने कल हमसे मुलाकात की है। अब वे आराम करने के मुड में हैं। कोई परेशान नहीं है। राजनीतिक पंडितों की माने तो ऐसा लग रहा है कि बीजेपी 2019 की तरह ही 2024 में भी खाली हाथ रह सकती है। वह 2019 में अविभाजित शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी, लेकिन परिणाम के बाद सीएम पद को लेकर सहमति नहीं बनने के बाद उद्धव ठाकरे ने शरद पवार और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।

2019 में शरद पवार ने किया था खेला

हालांकि 2024 की परिस्थितियां 2019 जैसी ही है, लेकिन शिवसेना और एनसीपी दो टुकड़ों में बंट चुकी हैं। पिछली बार बीजेपी सत्ता से काफी दूर थी, लेकिन 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। इस बार बीजेपी को प्रचंड सीटें मिलीं हैं। पार्टी की विधानसभा में 132 सीटें हैं। जोकि बहुमत के आंकड़े से 13 कम है। ऐसे में अब देखना है कि क्या शरद पवार फिर क्यों खेला करते हैं या इस बार बीजेपी दूसरी बार प्रदेश में अपना सीएम बनवाएगी।

ये भी पढ़ेंः महायुति ने अचानक रद्द की बैठक, महाराष्ट्र में फिर तेज हुई सियासी हलचल; शिंदे ने किया गांव का रुख

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें