महायुति ने अचानक रद्द की बैठक, महाराष्ट्र में फिर तेज हुई सियासी हलचल; शिंदे ने किया गांव का रुख

Maharashtra Mahayuti Meeting Cancel: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के चेहरे का आज ऐलान होने वाला था। मगर इसी बीच महायुति खेमें से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Maharashtra mahayuti meeting

Maharashtra Mahayuti Meeting Cancel: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के चेहरे का आज ऐलान होने वाला था। मगर इसी बीच महायुति खेमें से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम पद की घोषणा से पहले होने वाली महायुति की बैठक रद्द हो गई है। इस बैठक को अचानक रद्द कर दिया गया। वहीं खबरों की मानें तो पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे अपने मूलगांव सतारा जा रहे हैं।

विज्ञापन

2 दिन तक नहीं होगी बैठक

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महायुति की मुंबई में होने वाली बैठक आज रद्द कर दी हई है। वहीं अगले 2 दिनों तक यह बैठक नहीं होगी। बैठक रद्द करने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र में बीजेपी के ग्रुप लीडर का चुनाव होगा, जिसके बाद महायुति की बैठक का आगाज हो सकता है। जानकारी के मुताबित महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्मंत्री एकनाथ शिंदे भी सतारा स्थित अपने गांव जाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

सीएम के चेहरे पर बना सस्पेंस

बता दें कि बीते दिन महायुति के तीनों बड़े चेहरे देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने दिल्ली में बैठक की। यह बैठक गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई। खबरें सामने आ रही थीं कि इस बैठक में महायुति ने मुख्यमंत्री का चुनाव कर लिया है। वहीं मुंबई में महायुति की बैठक के बाद सीएम के चेहरे का ऐलान किया जाएगा। हालांकि अब इस बैठक को ही रद्द कर दिया गया है। जाहिर है महाराष्ट्र को मुख्यमंत्री के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

एकनाथ शिंदे की उदासी पर उठे सवाल

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में हुई बैठक के बाद से एकनाथ शिंदे की बॉडी लैंग्वेज बदली-बदली सी नजर आ रही थी। अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस के साथ फोटो लेते समय उनके चेहरे पर खुशी नहीं थी। हालांकि बाद में मीडिया से बातचीत के दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारे बीच सबकुछ ठीक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ