Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आ गए थे। जिसमें महायुति गठबंधन को जनता का जबरदस्त समर्थन मिला था। उसके बाद शिवसेना शिंदे, एनसीपी अजित गुट और बीजेपी में सीएम पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई थी। अब सीएम पद को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। 7 दिन के इंतजार के बाद महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तारीख का ऐलान हो गया है। शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान में 5 दिसंबर को शाम 5 बजे आयोजित होगा। इसमें विशेष तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अजित गुट के प्रमुख अजित पवार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का अगला सीएम BJP से होगा।
यह भी पढ़ें:अरविंद केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश… हमले पर क्या बोले सौरभ भारद्वाज?
इस बार भी सरकार में दो डिप्टी सीएम होंगे। दोनों पद महायुति के सहयोगी दलों को मिलेंगे। अजित पवार ने मीडिया से बातचीत में महायुति नेताओं की दिल्ली बैठक का हवाला दिया। पवार ने कहा कि दिल्ली में तय हो चुका है कि महायुति गठबंधन बीजेपी के सीएम के साथ सरकार बनाएगा। शेष दलों को दोनों डिप्टी सीएम के पद मिलेंगे। इससे पहले भी नतीजों के बाद महाराष्ट्र का सीएम चुनने में देरी हो चुकी है। 1999 के नतीजों के बाद तो एक महीने का समय लग गया था। इस बार महायुति में बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट और एनसीपी अजित पवार गुट शामिल हैं। इस गठबंधन को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जबरदस्त समर्थन मिला है। अकेले बीजेपी ने ही 288 में से 132 सीटें जीती हैं। शिवसेना शिंदे ने 57 और एनसीपी अजित गुट को 41 सीटों पर जीत मिली है।
फडणवीस के नाम का हो सकता है ऐलान
इसके बाद भी सरकार गठन को लेकर देरी हो रही थी। यह अनिश्चितता बनी हुई थी कि अगला सीएम किस पार्टी से बनाया जाए? इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम शिवसेना शिंदे गुट के प्रमुख एकनाथ शिंदे थे। अब लंबे इंतजार के बाद महायुति सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख सामने आई है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में महायुति को बंपर वोट मिले हैं।
यह भी पढ़ें:AAP विधायक नरेश बालियान गिरफ्तार, इस गैंगस्टर के साथ बातचीत का वायरल हुआ था ऑडियो
चंद्रशेखर ने कहा कि महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित होगा। इसमें पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे। हालांकि सीएम को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि किस नेता को ये पद मिलेगा? सूत्रों के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाया जा सकता है। वे पहले भी दो बार सीएम रह चुके हैं। फडणवीस पिछली सरकार में डिप्टी सीएम थे।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
2 days agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
3 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
3 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines