Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में पिछले 12 दिनों से सीएम पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो सकता है। आज ठीक 10 बजे केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें सीएम का नाम तय हो सकता है। इसके बाद बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक महायुति के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और विधायक दल की बैठक के फैसले की जानकारी देंगे। सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस की ताजपोशी होना लगभग तय माना जा रहा है।
इस बीच बीजेपी और शिवसेना में एक नया विवाद सामने आया है। बीजेपी ने शिवसेना के कैबिनेट चेहरों को लेकर आपत्ति जताई है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी को संजय राठौड़, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार और दीपक केसरकर के नामों को लेकर आपत्ति है।
संजय राठौड़
संजय राठौड़ शिवसेना कोटे से यवतमाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे 2014 से 2019 तक संयुक्त शिवसेना से फडणवीस सरकार में राजस्व मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वहीं 2019 से 2022 तक एमवीए सरकार में वन, आपदा और राहत पुर्नवास जैसे विभागों के मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद शिंदे की अगुवाई वाली सरकार में भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग भी संभाल चुके हैं।
तानाजी सावंत
तानाजी सावंत शिवसेना शिंदे गुट से सोलापुर विधानसभा सीट से दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं। वे फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार में जल संरक्षण मंत्री थे। इसके बाद शिंदे की अगुवाई वाली सरकार में भी उन्हें यही पोर्टफोलियो मिला था। बीजेपी को इनके नाम पर भी आपत्ति है।
ये भी पढ़ेंः ‘कलंकित चेहरे कैबिनेट में नहीं चाहिए…’, विधायक दल की बैठक से पहले BJP की शिवसेना को दो टूक
अब्दुल सत्तार
अब्दुल सत्तार सिल्लोड विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे 2014 में फडणवीस सरकार में कृषि मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद एमवीए सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे। बीजेपी को इनके नाम पर भी आपत्ति है।
दीपक केसरकर
दीपक केसरकर सावंतवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। केसरकर फडणवीस सरकार में स्कूल शिक्षा और मराठी भाषा जैसे मंत्रालय संभाल चुके हैं। बता दें कि केसरकर 2009 से सावंतवाड़ी विधानसभा सीट से विधायक हैं।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में भाजपा बहुमत के बावजूद शिंदे को क्यों दे रही भाव, जानें 4 बड़े कारण
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', मुंबई में SIR को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव और राज ठाकरे का गर्जना मार्च
1 day ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
2 days agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
3 days agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
3 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
4 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines