Maharashtra New CM: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आए 9 दिन हो चुके हैं। लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर सीएम का नाम नहीं तय हो पाया है। इस बीच सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। जबकि शिवसेना के एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजित पवार डिप्टी सीएम होंगे। सीएम पद से हटने के बाद से ही एकनाथ शिंदे नाराज चल रहे हैं। वे सीएम पद से अपना दावा छोड़ चुके थे, लेकिन सरकार में कोई पद लेने से इंकार कर रहे थे।
बीजेपी के सूत्रों की मानें तो गिरीश महाजन की मध्यस्थता के बाद शिंदे अब डिप्टी सीएम बनने के लिए राजी हो गए हैं। जानकारी के अनुसार उन्हें शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग जैसे बड़े मंत्रालय दिए जा सकते हैं जबकि अजित पवार को वित्त मंत्रालय मिल सकता है। गिरीश महाजन की मुलाकात और शिंदे गुट के सांसदों के आग्रह के बाद महायुति का संकट अब खत्म हो गया है। बता दें कि गिरीश महाजन बीजेपी के कद्दावर नेता हैं। वे देवेंद्र फडणवीस की सरकार में ग्रामीण विकास, चिकित्सा और जल संसाधन जैसे मंत्रालय संभाल चुके हैं। महाजन जलगांव जिले की जामनेर सीट से विधायक हैं। इससे पहले वे संघ में सक्रिय थे और इसके बाद 1992 में जामनेर ग्राम पंचायत के लिए चुने गए।
4 दिसंबर को होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक
बता दें कि बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद के चुनाव के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। खबर है कि विजय रुपाणी आज शाम तो वहीं निर्मला सीतारमण बुधवार सुबह मुंबई पहुंचेंगी। दोनों पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बीजेपी के विधायक दल की बैठक होगी। शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर की शाम को 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा।
ये भी पढ़ेंः ‘राजनीति अंसतुष्ट आत्माओं का सागर…’, नितिन गडकरी बोले- CM तनाव में, पता नहीं कब हाईकमान हटा दे
शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए शासित राज्यों के सभी सीएम, पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सभी केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। हालांकि सीएम और डिप्टी सीएम के साथ कितने मंत्री शपथ लेंगे यह अभी तय नहीं हो पाया है।
ये भी पढ़ेंः अजित पवार नाराज, BJP ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक; जानें महाराष्ट्र में क्या चल रहा है?
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
4 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
12 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
16 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
22 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines