Devendra Fadnavis Net Worth: महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से नेता चुना गया है। 54 साल के फडणवीस पहले भी महाराष्ट्र के सीएम रह चुके हैं। एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली सरकार में वे डिप्टी सीएम थे। फडणवीस छठी बार चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। वे 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र के सीएम रहे थे। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक फडणवीस परिवार के पास कुल 13 करोड़ 27 लाख 47 हजार रुपये की संपत्ति है। टैक्स रिटर्न फॉर्म के अनुसार 2023-24 में उनको 79 लाख 30 हजार 402 रुपये की कमाई हुई थी। जबकि 2022-23 में उन्होंने 92 लाख 48 हजार 94 रुपये कमाए थे।
ये भी पढ़ेंः संघ की पहली पसंद…कुशल संठनकर्ता, CM के लिए BJP की पहली पसंद क्यों बने देवेंद्र फडणवीस?
56 लाख 7 हजार 867 रुपये की चल संपत्ति फडणवीस के नाम है। उनकी पत्नी अमृता फडणवीस के नाम पर 6 करोड़ 96 लाख 92 हजार 748 रुपये की संपत्ति है। 10 लाख 22 हजार 113 रुपये की चल संपत्ति बेटी के नाम पर है। फडणवीस के पास साढ़े 23 हजार, उनकी पत्नी के पास 10 हजार रुपये कैश है। उनके बैंक खाते में 228760 रुपये जमा है। जबकि उनकी पत्नी के खाते में 143717 रुपये है। फडणवीस ने NSS, डाक बचत समेत कई जगह 20 लाख 70 हजार 607 रुपये का निवेश कर रखा है। उनकी पत्नी ने भी बॉन्ड, शेयर और म्यूचुअल फंड में 5 करोड़ 62 लाख 59 हजार 31 रुपये का निवेश कर रखा है।
चंद्रपुर में फडणवीस के नाम कृषि भूमि
देवेंद्र फडणवीस के पास 450 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लगभग 32 लाख 85 हजार रुपये है। उनकी पत्नी के पास 900 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लगभग 65 लाख 70 हजार रुपये है। फडणवीस के नाम पर 4 करोड़ 68 लाख 96 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। पत्नी के नाम पर 95 लाख 29 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। फडणवीस ने अपनी पत्नी से 62 लाख का लोन भी ले रखा है। किसी अन्य संस्था से उन्होंने कोई पैसा नहीं लिया है। फडणवीस और उनकी पत्नी के पास कोई कार नहीं है। हलफनामे के अनुसार फडणवीस हर महीने 3.4 लाख रुपये वेतन के तौर पर लेते हैं। फडणवीस के पास चंद्रपुर में कृषि भूमि है। नागपुर के धरमपेठ में स्थित एक आवासीय भवन भी उनके नाम है।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra मंत्रिमंडल शिवसेना-NCP को कितने पद? BJP ने सेट किया 6ः1 का फाॅर्मूला?
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', मुंबई में SIR को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव और राज ठाकरे का गर्जना मार्च
1 hr ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
20 hrs agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
1 day ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
1 day agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
2 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
2 days agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
2 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
3 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
4 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines