मुंबई: एनसीपी के नेता जितेंद्र आव्हाड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनपर सिनेमा हॉल में दर्शकों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। जितेंद्र आव्हाड हर-हर महादेव फिल्म देखने आए थे, इस दौरान उनका झगड़ा हुआ। आरोप है कि उन्होंने दर्शक की पिटाई कर दी थी। इस मामले में अब उनकी गिरफ्तारी हुई है।
बता दें कि महाराष्ट्र में फिल्म हर-हर महादेव को लेकर विवाद है। आरोप है कि इस फिल्म में कुछ तथ्यों को गलत दिखाया गया है। एनसीपी लगातार जमीन पर इस फिल्म का विरोध कर रही है। लोगों को भी हॉल में फिल्म देखने से रोका जा रहा है। सोमवार रात जब विधायक जितेंद्र आव्हाड हर-हर महादेव का शो रुकवाने पहुंचे। विधायक के साथ बड़ी संख्या में एनसीपी के कार्यकर्ता थे। इन सभी ने लेट नाइट शो जबरन रुकवा दिया और दर्शकों के साथ गलत बर्ताव भी किया।
नाराज लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता एक बिजनेसमैन है। उसका आरोप है कि वह अपनी पत्नी के साथ शांतिपूर्वक फिल्म देखना चाहता था। तभी वहां पहुंचे एनसीपी कार्यकर्ताओं ने शो रुकवा दिया। इसके बाद उसने फिल्म का शो रुकवाने वालों से टिकट के पैसे वापस करने की बात कही थी। बिजनेसमैन के मुताबिक उनकी पत्नी ने एनसीपी नेताओं से पूछा था फिल्म देखने के लिए उन्हें प्रताड़ित क्यों किया जा रहा है। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके परिवार पर हमला कर दिया।
इस मामले में जितेंद्र की तरफ से भी बयान आया है। एक फेसबुक पोस्ट भी लिखी गई है। उस पोस्ट में उन्होंने दावा किया है कि उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश ऊपर से आया है और पुलिस उन्हें फंसा रही है।
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
4 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
12 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
17 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
22 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines