हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पत्नी प्रताड़ित करती है, प्लीज बचा लो'; नासिक में हुई 100 पुरुषों की बैठक जानें क्यों सुर्खियों में?

महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले आए दिन सुनते हैं, लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि पति भी पत्नियां की प्रताड़ना का शिकार होते हैं। नासिक में हुई एक सभा में पत्नियों से पीड़ित करीब 100 पुरुष जुटे, जिन्होंने अपनी आपबीती सुनाई।

विज्ञापन

महाराष्ट्र के नासिक में हुई एक जनसभा चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि यह सभा उन पतियों के लिए आयोजित की गई थी, जो अपनी पत्नी द्वारा सताए गए हैं। इस सभा का आयोजन पुरुष स्वाभिमानी फाउंडेशन की ओर से किया गया था, जिसमें अपनी पत्नियों द्वारा प्रताड़ित किए गए 100 से ज्यादा पुरुष जुटे। इस सभा में पुरुषों की समस्याओं और कानूनी मामलों पर चर्चा की गई।

महिलाओं के न्याय अधिकारों के लिए लड़ने वाले कई संगठन हैं, लेकिन पुरुषों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले बहुत कम ही संगठन हैं, इसलिए संगठन की ओर से राज्य स्तर पर इन सभाओं को आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से पुरुषों के हक की लड़ाई में जो कमी आती है, उन्हें पूरा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:सनोज मिश्रा मामले में फूटा ऑडियो बम, प्रोड्यूसर ने खोले काले चिट्ठे! व्हाट्सऐप चैट भी की सार्वजनिक

विज्ञापन

सभा में आए पतियों ने सुनाई आपबीती

सभा के आयोजक सौरभ दाभाड़े की मानें तो पुरुष स्वाभिमानी फाउंडेशन पत्नी से प्रताड़ित पुरुषों को मानसिक संबल और आधार देने का काम कर रहा है। इस तरह की सभा का आयोजन दूसरी बार किया गया था। बैठक के माध्यम से पुरुषों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया। उनको कानूनी सहायता प्रदान करने के साथ-साथ पुरुषों के पक्ष में सख्त कानून और स्वतंत्र पुरुष आयोग बनाने की मांग की गई। सभा में आए एक पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित करती है।

विज्ञापन

बात-बात पर उसकी बेइज्जती करती है। उसे भला बुरा कहती है। उसके परिवारवालों के साथ भी दुर्व्यवहार करती है। विरोध करने पर वह सुसाइड करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है। एक दूसरे शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी भी उसे बातें सुनाती है। उसे प्रताड़ित करते हुए घर के काम करवाती है। विरोध करने पर वह मारने की धमकी देती है। पुलिस केस कराने और सुसाइड करने की धमकी देती है। इसलिए वे संगठन के पास आए हैं, ताकि उन्हें न्याय मिले।

यह भी पढ़ें:गले में कुत्ते का पट्टा, फर्श पर रेंगना, घसीटना…केरल में कर्मियों को क्रूर-अपमानजनक सजा मामले में आया नया मोड़

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola