---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

अजब-गजब; ‘वन-नाइट स्टैंड’ के बाद अनजान महिला ने शख्स के साथ किया ऐसा काम, जानकर हैरान रह जाएंगे

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला वन नाइस स्टैंड (One-Night Stand) के बाद शख्स के सात साल के बेटे को अपने साथ ले गई। हैरानी की बात तो ये है कि महिला से एक दिन पहले ही शख्स की मुलाकात हुई थी। पुलिस ने […]

---विज्ञापन---

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला वन नाइस स्टैंड (One-Night Stand) के बाद शख्स के सात साल के बेटे को अपने साथ ले गई। हैरानी की बात तो ये है कि महिला से एक दिन पहले ही शख्स की मुलाकात हुई थी। पुलिस ने अब बच्चे को बरामद कर महिला को पकड़ लिया है। महिला के खिलाफ बच्चे के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक रेशमा नाम की एक महिला के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि नागपुर के निरंजन नगर इलाके में महिला ने आकाश के साथ वन-नाइट स्टैंड किया और इसके बाद शनिवार को आकाश के 7 वर्षीय बेटे को अपने साथ लेकर चली गई।

---विज्ञापन---

अपनी पत्नी से अलग रहता है शख्स

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आकाश का उसकी पत्नी के साथ कुछ विवाद हो गया था, जिसके बाद वह अपने दो बच्चों को लेकर चली गई थी। वहीं रेशमा नाम की महिला भी अपने पति से अलग रह रही है।

नागपुर पुलिस ने बताया कि एक चाय की दुकान पर शुक्रवार को आकाश और रेशमा की मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती भी हो गई। बताया गया है कि इसके बाद दोनों लोग आकाश की खोली (घर) गए। वहां दोनों ने वन नाइट स्टैंड किया।

---विज्ञापन---

बच्चे को लेकर दो दिन तक नहीं लौटी महिला

वन-नाइट स्टैंड के बाद रेशमा शनिवार को अपने बेटे और आकाश के बेटे के साथ चली गई। उसने आकाश को कहा कि वह दोनों बच्चों को लेकर कहीं जा रही है। इस पर आकाश ने सोचा कि यहीं काम से जा रही होगी। कुछ देर में वापस आ जाएंगी।

आकाश का आरोप है कि दो दिन बाद भी महिला वापस नहीं आई। इसी दौरान आकाश की पत्नी अपने बच्चे से मिलने के लिए उसके घर पहुंची। जहां बेटे के बारे में पूछा तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद वह आकाश को लेकर बेलतरोड़ी थाने पहुंची। जहां पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

---विज्ञापन---

वापस आई थी महिला, पुलिस ने पकड़ा

पुलिस ने तहरीर के आधार पर बच्चे के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। जोनल डीसीपी विजयकांत सागर द्वारा पांच टीमों का गठन किया गया था। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को रेशमा ट्रेन से नागपुर लौटी थी और शताब्दी चौक पर ऑटोरिक्शा लेने के लिए खड़ी थी। तभी पुलिस ने उसे पकड़ कर बच्चे को बरामद कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेशमा ने पुलिस को बताया कि वह बच्चे को अपने साथ लेकर गई थी, लेकिन वापस लौटते समय वह रास्ता भूल गई। काफी कोशिशों के बाद भी जब उसे रास्ता नहीं मिला तो वह बच्चे को अपने मूल स्थान छिंदवाड़ा लेकर गई। आज वह बच्चे को लेकर फिर से सही रास्ता खोजने के लिए आई थी।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 15, 2022 12:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola