Maharashtra Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में MVA के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उद्धव ठाकरे ने सांगली सीट से चंद्रहार पाटिल के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पहले से ही इसका विरोध कर रही थी। हाल ही में विश्वजीत कदम राहुल गांधी से इस सीट को लेकर मिले भी थे। अब कदम ने कहा है कि जब तक सांगली का मुद्दा स्पष्ट नहीं होता, वह कांग्रेस की बैठक में भाग नहीं लेंगे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सांगली का संकट सुलझाना विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
देश-दुनिया की पल-पल की अपडेट News24 के लाइव ब्लॉग पर
विश्वजीत ने नाना को लिखा पत्र
सांगली के विधायक विश्वजीत कदम ने नाना पटोले को पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर की है। विश्वजीत, उद्धव ठाकरे द्वारा घोषित चंद्रहार पाटिल को सांसद उम्मीदवार बनाने के सख्त खिलाफ हैं। यही वजह है कि दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद उन्होंने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले से भी कांग्रेस की किसी बैठक में शामिल ना होने की बात कही है। कदम का कहना है कि, जब तक MVA सांगली सीट पर अपना राय स्पष्ट नहीं करती, मैं किसी अभियान में हिस्सा नहीं लूंगा और ना ही कांग्रेस की कोई मीटिंग अटेंड करूंगा।
कांग्रेस वर्से शिव सेना (यूबीटी)
महाराष्ट्र की सांगली सीट कांग्रेस ने पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल के पोते विशाल पाटिल को अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। ऐसे में सावल ये है कि क्या सांगली सीट को लेकर कांग्रेस और शिवसेना में दरार पड़ सकती है? जिसका असर MVA गठबंधन पर पड़ना निश्चित है। बता दें कि 1957 से कांग्रेस लगातार सांगली सीट पर जीतती रही है। मगर 2014 और 2019 के आम चुनावों में बीजेपी ने यहां से जीत हासिल की है। ऐसे में कांग्रेस का मानना है कि सांगली से उसके जीतने की संभावना ज्यादा है तो शिवसेना (यूबीटी) अपने उम्मीदवार को जीताने के पक्ष में है। अब देखना दिलचस्प होगा कि MVA गठबंधन सांगली पर चल रहे संकट को कैसे सुलझाएगा?
संबंधित खबरें
डिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
1 hr ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
17 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
2 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
3 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
4 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
5 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
5 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
5 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
6 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines