Shiv Sena Liquor Party: मुंबई के चेंबूर में शिवसेना शिंदे गुट के ऑफिस में शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर शिवसेना यूबीटी ने शिंदे गुट पर निशाना साधा है। शिवसेना यूबीटी के नेता सुनील प्रभु ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पार्टी कार्यालय शिवसैनिकों के लिए मंदिर की तरह है। वहां पर इस तरह की गतिविधियां आयोजित करना सत्तारूढ़ गुट का असली चेहरा सामने ला रहा है। रिपोर्ट के अनुसार वीडियो शिवसेना के तिलक नगर कार्यालय में आयोजित हुई एक पार्टी का है।
शिवसेना यूबीटी ने अपने आधिकारिक अकाउंट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए इसे बेशर्मी की हद बताया। यूबीटी गुट ने शिंदे सेना पर पार्टी कार्यालयों में शराब पार्टियों के आयोजन करने का आरोप लगाया। प्रतिद्वंद्वी गुट पर हमला करते हुए यूबीटी सेना ने लिखा, असली शिवसेना का पार्टी कार्यालय एक कोर्टहाउस है और देशद्रोही समुह का पार्टी कार्यालय एक शराबखाना है।
ये भी पढ़ेंः केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ केस में दो और आरोपी अरेस्ट, अब तक 3 दबोचे
शिवसेना के ये पदाधिकारी थे शामिल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चेंबूर स्थित शिवसेना कार्यालय में कई लोग शराब पीते हुए देखे जा सकते हैं। वीडियो में पीछे की ओर छत्रपति शिवाजी महाराज, बालासाहेब ठाकरे, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और स्थानीय विधायक महेश कुडलकर जैसे लोगों की तस्वीरें दिखाई दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिवसेना के शाखा प्रमुख दीपक चौहान, उप मंडल प्रमुख संजय कदम समेत कई शिवसेना के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
कार्रवाई होनी चाहिए
शिवसेना यूबीटी के सुनील प्रभु एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की आलोचना करते हुए उन पर पार्टी विरासत का अनादर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं पार्टी की छवि को धूमिल करती हैं। मामले में महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि अगर यह घटना वास्तव में हुई है, तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर पार्टी के कार्यालयों को दुरुपयोग हो रहा है तो इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
ये भी पढ़ेंः 13 साल का बच्चा कैसे बना मासूम का कातिल? मुंबई में CCTV से खुला केस
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
16 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
20 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines