महाराष्ट्र नगर निगम में राज ठाकरे को बड़ा नुकसान, 22 शहरों में MNS का नहीं खुला खाता; मुंबई ने दिया झटका

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में मतदान के बाद आज 16 जनवरी को वोटों की गिनती जारी है. इस बीच BMC की सियासत ठाकरे परिवार के हाथों से निकलकर बाजपा के पाले में जाती हुई दिखाई दे रही है. महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका में हुए चुनाव में बीजेपी का पल्डा भारी नजर आ रहा है.

raj Thackrey
विज्ञापन

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में मतदान के बाद आज 16 जनवरी को वोटों की गिनती जारी है. इस बीच BMC की सियासत ठाकरे परिवार के हाथों से निकलकर बाजपा के पाले में जाती हुई दिखाई दे रही है. महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका में हुए चुनाव में बीजेपी का पल्डा भारी नजर आ रहा है. इसके अलावा भाजपा नागपुर से लेकर पुणे तक में अपना मेयर बनाती दिख रही है, जबकि ठाकरे ब्रदर्स की जोड़ी पूरी तरह से फेल होती हुई दिखाई दे रही है.

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की चुनावी मतगणना जारी है जिसमें भाजपा 90 सीटों पर आगे चल रही है. ये आंकड़े शाम तक बदल भी सकते हैं. भाजपा और शिंदे की शिवसेना इन चुनावों में बहुमत हासिल करती हुई दिखाई दे रही है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र की 29 नगर महापालिका चुनाव में अभी तक के रुझानों से पता चलता है कि मुंबई की बीएमसी में भाजपा गठबंधन को प्रंचड जीत मिलती हुई दिख रही है, जबकि राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस (MNS) रूझानों में बेहद पीछे चल रही है और अभी तक दहाई अंक भी पार नहीं कर पाई है.

महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव में राज ठाकरे की MNS का प्रदर्शन कैसा रहा?

महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका क्षेत्र में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव हुए हैं. वहीं, अभी तक के नतीजों की बात करें तो बीजेपी को 1,064 वार्ड़ों में बढ़त मिली है और वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 282 वार्ड में बढ़त मिली है. उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के हिस्से में अभी तक 109 वार्ड ही आए हैं/ बढ़त बनाए हुए है. वहीं, अजित पवार की पार्टी एनसीपी 113 सीटों पर आगे है.

कांग्रेस की बात करें तो महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में कांग्रेस 222 सीटों पर आगे चल रही है और राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस 12 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, राज ठाकरे की पार्टी मुंबई की कुल 277 सीटों में से 5 सीट पर ही बढ़त हासिल कर पाई है.

विज्ञापन

22 शहरों में राज ठाकरे की पार्टी का हुआ सफाया

पुणे की 165 सीटों पर चुनाव हुए हैं, जिसमें 122 सीट पर रुझान आ चुके हैं. पुणे में राज ठाकरे की पार्टी का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा है.

पुणे नगर महापालिका ही नहीं मीरा-भायंदर, वसई-विरार, भिवंडी, पनवेल, नागपुर, पिंपरी-चिंचवड़, संभाजीनगर, कोल्हापुर, सांगली-मिरज, सोलहपुर, मालेगांव, जलगांव, धुले, इचलकरंजी, नांदेड़, परभणी, जलाना, लातूर, अमरावती, अकोला और चंद्रपुर में राज ठाकरे की पार्टी को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ