Santosh Deshmukh Murder Case Horrible Photos: महाराष्ट्र के मुंबई शहर के गांव बीड के सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड की तस्वीरें सामने आई हैं, जो किसी भी देखने वाले का दिल दहला देंगी। इन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि सरपंच संतोष को कैसे पहले निर्वस्त्र किया गया, फिर उसे बेरहमी से पाइप और अन्य हथियारों से पीटा गया।
एक तस्वीर में दिख रहा है कि सरपंच देशमुख जब अधमरा हो गया तो आरोपी सुदर्शन घुले ने उस पर पेशाब भी किया। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले इस हत्याकांड में सभी आरोपियों का आका वाल्मीक कराड है। उसी के कहने पर सरपंच देशमुख की हत्या की गई। बीड की परली में स्थित आवादा कंपनी से 2 करोड़ की फिरौती वाल्मीक कराड और उसकी गैंग ने मांगी थी। इस फिरौती के आड़े में सरपंच संतोष देशमुख आए तो उनकी हत्या कर दी गई। पिछले 3 महीने से यह मामला महाराष्ट्र में छाया हुआ है।
मंत्री धनंजय मुंडे का खास आदमी मुख्य आरोपी
संतोष देशमुख मराठा समाज से थे और सभी आरोपी वंजारी समाज से हैं। संतोष देशमुख भाजपा के बूथ प्रमुख थे। इसलिए इस हत्या के बाद बीड जिले के NCP अजीत पवार, NCP शरद पवार और भाजपा के सभी विधायकों ने NCP के मंत्री धनंजय मुंडे से इस्तीफे की मांग की थी, क्योंकि हत्या का नंबर एक आरोपी वाल्मीक कराड धनंजय मुंडे का बेहद खास आदमी है और इसकी मंत्री मुंडे के साथ कई बिजनेस में पार्टनरशिप भी है।
मराठा आरक्षण के लिए आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल और सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने भी इस मामले में आंदोलन करते हुए मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग की। संतोष देशमुख हत्याकांड के चलते मराठा और वंजारी समाज में विवाद बीड लोकसभा क्षेत्र में भी देखा गया था, जहां पंकजा मुंडे की हार हुई थी, वहीं NCP शरद गुट के उम्मीदवार बजरंग सोनवणे (मराठा) विजयी हुए थे। ऐसे में यह मामला इन दिनों महाराष्ट्र का सबसे गर्म मुद्दा है।
सरपंच हत्याकांड के आरोपी
1) वाल्मीक कराड मास्टरमाइंड
2) विष्णु चाटे
3) सुदर्शन घुले
4) प्रतीक घुले
5) सुधीर सांगले
6) महेश केदार
7) जयराम चाटे
8) कृष्णा आंधले (अभी फरार)
बता दें कि इस केस में CID और SIT ने जो चार्जशीट दाखिल की है, उसके अनुसार 29 नवंबर 2023 को वाल्मीक कराड ने सुदर्शन घुले के फोन से पवन चक्की की कंपनी आवादा से 2 करोड़ की फिरौती मांगी। प्रतीक घुले, सुदर्शन घुले और सुधीर सांगले का 6 दिसंबर 2024 को फिरौती मांगने को लेकर संतोष देशमुख से विवाद हुआ और इसके चलते 9 दिसंबर 2024 को सरपंच संतोष देशमुख को 7 आरोपियों ने अगवा किया और पीट-पीट कर उसकी हत्या भी कर दी।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
12 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
14 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
14 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines