MP Sanjay Raut: महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को जान-माल की धमकी मिली है। राउत ने बताया कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी भरा मैसेज मिला है। जिसमें दिल्ली में हत्या करने की धमकी दी गई है।
यह भी कहा गया कि अंजाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा। धमकी के बाद संजय राउत ने शिकायत दर्ज कराई है। महाराष्ट्र पुलिस जांच में जुट गई है। पुणे से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
इस मामले में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का भी बयान आया है। उन्होंने बताया कि संजय राउत को धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। प्राथमिक जानकारी मिली है कि उसने नशे की हालत में संजय राउत को धमकी दी थी। इस मामले की गहन जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
https://twitter.com/ANI/status/1642048177074470912?s=20
हिंदू विरोधी बताते हुए लिखे अपशब्द
संजय राउत का कहना है कि मैसेज में हिंदू विरोधी बताते हुए अपशब्द भी कहे गए हैं। उन्होंने बताया कि मैसेज में लिखा है कि तू दिल्ली में मिला तो तुझे एके 47 से उड़ा दूंगा। तेरा भी मूसेवाला हो जाएगा। लॉरेंस की तरफ से मैसेज है। सलमान और तू फिक्स, तैयारी करके रखना।
राउत बोले- ज्यादा बोलूंगा तो भूकंप आ जाएगा
संजय राउत ने कहा कि यह मेरे साथ पहली बार नहीं हुआ है। इस सरकार के आने के बाद हमारी सुरक्षा घटाई गई लेकिन हमने इसके बारे में ज्यादा नहीं बोला है। मुख्यमंत्री का बेटा एक गुंडे के साथ मुझ पर हमला करने की साजिश करता है इसको लेकर मैं पत्र लिखता हूं तो कहा जाता है कि यह एक स्टंट है। अगर हम सच बोलने पर आ गए तो भूकंप आ जाएगा।
https://twitter.com/AHindinews/status/1642022227079200768?s=20
18 मार्च को सलमान खान को मिली थी धमकी
18 मार्च को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को एक ईमेल मिला था। जिसको लेकर तीन दिन पहले 29 मार्च को मुंबई पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शक है कि सलमान खान को जो धमकी भरा ईमेल मिला है, वो UK में छिपे गोल्डी बरार ने ही भेजा है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में इंटरपोल की मदद भी ली है।
धमकी भरे ईमेल में लिखीं थी ये बातें
बता दें कि 18 मार्च को सलमान के मैनेजर प्रशांत गुंजालकर ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस धमकी भरे ईमेल की शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही पुलिस ने जानकारी दी थी कि प्रशांत को रोहित गर्ग से एक ईमेल मिला, जिसमें कह गया था कि- गोल्डी भाई को बात करनी है तेरे बॉस सलमान से।
इंटरव्यू (लॉरेंस बिश्नोई) देख ही लिया होगा और अगर उसे नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेगा। साथ ही इस ईमेल में आने लिखा गया था कि- मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दियो, फेस टू फेस करना हो वो बता दियो, अभी टाइम रहते बता दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।
सलमान के मैनेजर प्रशांत गुंजालकर की शिकायत पर पुलिस ने गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ IPC की धारा 120 (B), 34 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया था।
बठिंडा जेल में बंद है लॉरेंस बिश्नोई
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला एक पंजाबी सिंगर था। उसकी 29 मई 2022 को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह वारदात उस वक्त हुई थी, जब वह अपनी कार से कहीं जा रहा था। उसकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थीं। इसकी हत्या का आरोप लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर है। लॉरेंस पर 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। इस समय वह बठिंडा जेल में बंद है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
21 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
23 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
23 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines