राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ रिलीज होने को तैयार है। 11 जुलाई को मूवी रिलीज होने जा रही है। इसे फिल्म कई मुस्लिम संगठनों ने सवाल खड़े किए हैं। मुस्लिम संगठनों ने मूवी थियेटर मालिकों को पत्र लिखकर मूवी नहीं रिलीज करने को कहा है। आरोप है कि इस मूवी में मुस्लिमों को लेकर गलत संदेश दिया गया है।
मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट
महाराष्ट्र में हजरत ख्वाजा गरीब नवाज वेलफेयर संगठन ने राज्य भर में फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को लेकर कड़ी पाबंदी की मांग की है। इतना ही नहीं 20 से जायदा राज्यभार के थिएटर को पत्र लिख धमकी दी है कि अगर फिल्म दिखाई गई तो उनकी तरफ से कड़ा कदम उठाया जाएगा। इनका आरोप है कि इस फिल्म में इस्लामी संस्था दारुल उलूम देवबंद, जमीयत उलेमा ए हिंद और खासतौर से मुसलमानों को गलत तरीके से टारगेट किया गया है, जो बेहद निंदनीय है।
सुप्रीम कोर्ट से की बैन की मांग
देवबंद उलेमा मुफ्ती असद कासमी ने भी मूवी ‘उदयपुर फाइल्स’ की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। मुफ्ती ने मुसलमानों से इस फिल्म का बाहिष्कार किए जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुसलमान शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराए। वहीं जमीयत उलेमा ए हिंद ने इस फिल्म को लेकर दिल्ली सहित महाराष्ट्र और गुजरात हाईकोर्ट का रुख किया है। इसे लेकर जमीयत के सदर अरशद मदनी ने भी एक्स पर पोस्ट कर अपना विरोध दर्ज कराया है।
फिल्म निर्माता को मिल रही धमकी
फिल्म के निर्माता अमित जानी का कहना है कि उन्होंने फिल्म को लेकर मिल रही है धमकी पर कड़ी कार्रवाई करने की रिक्वेस्ट की है । उनका कहना है कि इनकी तरफ से संगठन थिएटर को धमकी दे रहे है जिससे उनको नुकसान होगा। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने मान्यता दी है तो यह लोग ऐसे धमकी नहीं दे सकते।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines