हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुंबई में मानसून का सितम...घर से न निकलें लोग, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मुंबई में मानसून की गतिविधियां एक्टिव होने से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते हर जगह जल भराव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मुंबई के साथ-साथ कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन

मायानगरी मुंबई में जमकर मेघराज बरस रहे हैं और इसके चलते आम जनजवीन पर काफी असर पड़ रहा है। आईएमडी के मुताबिक, मुंबई समेत राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है। कई जगहों पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा BMC के साथ-साथ ने ट्रैफिक पुलिस ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं।

मुंबई पुलिस की आम लोगों को सलाह

मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश के कारण लोगों को सलाह दी जा रही है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घर के अंदर ही रहें, तटीय इलाकों से बचें और सावधानी से गाड़ी चलाएं। अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह सतर्क हैं और मुंबई वासियों की सहायता के लिए तैयार हैं।  मुंबई पुलिस ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में, कृपया 100/112/103 डायल करें।

विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुंबई शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी टर्मिनस का व्यू देखने में कुछ ऐसा हो गया है। अभी फिलहाल, बारिश होने के आसार लगातार बने हुए हैं। इसलिए बीएमसी के साथ-साथ ने ट्रैफिक पुलिस आम जनता को बारिश के मौसम को देखते हुए अलर्ट रहने के साथ-साथ सतर्क रहने की भी सलाह दे रही है। 

मुंबई से लगतार हो रही बारिश से सबवे में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं जलभराव के कारण सड़कें, ट्रेन, मेट्रो में आने-जाने लोगों को काफी परेशानी हो रही है। क्योंकि बारिश ने हर तरफ तबाही मचा रखी है।

विज्ञापन

IMD का बारिश को लेकर अलर्ट 

आईएमडी के मुताबिक, मुंबई में भारी बारिश के साथ ही बादल फिलहाल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने कल को लेकर अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कोंकण-गोवा जिलों में कुछ जगहों पर महाराष्ट्र के घाट जैसे एरियों में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने आज और कल ठाणे के कुछ इलाकों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसमें महाराष्ट्र के रत्नागिरी और रायगढ़ जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान भी जताया है।

ये भी पढ़ें-  मुंबई में भारी बारिश, सड़कें पानी से लबालब…ट्रेन की छतें भी टपक रहीं; देखें वीडियो

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola