---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Maharashtra: सीएम शिंदे ने राज ठाकरे से की मुलाकात, बोले- लाउडस्पीकर मुद्दे पर हुई चर्चा, कराएंगे अनुपालन

Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीति की एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार की शाम मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से उनके आवास शिवतीर्थ में मुलाकात की। राज ठाकरे ने गुड़ी पड़वा के दिन आयोजित कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे की आलोचना की थी। उसके बाद ये नया घटनाक्रम नए समीकरण की ओर से इशारा […]

---विज्ञापन---

Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीति की एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार की शाम मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से उनके आवास शिवतीर्थ में मुलाकात की। राज ठाकरे ने गुड़ी पड़वा के दिन आयोजित कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे की आलोचना की थी। उसके बाद ये नया घटनाक्रम नए समीकरण की ओर से इशारा कर रहा है।

शिंदे ने बताया किस मुद्दे पर हुई बात

हालांकि सीएम एकनाथ शिंदे ने इसे एक शिष्टाचार करार दिया है। शिंदे ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी इसमें कुछ राजनीतिक मुद्दा नहीं था। हमारी किसी गंभीर विषय पर चर्चा नहीं हुई है। लाउड स्पीकर बजाए जाने पर हमारी चर्चा हुई है। मैंने उनसे कहा है कि जो भी नियम हैं उसका पालन सभी को करना चाहिए। इसकी समीक्षा की जाएगी।

---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Viral Video: दिल्ली में नाइजीरियाई युवक ने दूसरी मंजिल से लगा दी छलांग, मां-बाप की मौत से डिप्रेशन में था

कभी साथ में किया था काम

एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे ने कभी एक साथ एक ही पार्टी शिवसेना में काम किया था। वे दोनों एक-दूसरे के सहयोगी थी। आज की मुलाकात इस बात का उदाहरण है कि दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं। एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज ठाकरे ने उन्हें बधाई दी थी।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – राहुल गांधी को किसी का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे

मुश्किल समय में शिंदे ने लिया था हाल चाल

बीते साल मई में राज ठाकरे के कूल्हे का ऑपरेशन हुआ था। उस वक्त एकनाथ शिंदे गुवाहाटी में थे। उन्हें जैसे ही पता चला उन्होंने राज ठाकरे को फोन किया था और स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इन सभी घटनाक्रम को देखते हुए उम्मीद है कि भविष्य में शिंदे और ठाकरे के बीच संबंधों में और सुधार आने की संभावना है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
First published on: Mar 26, 2023 08:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola