हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एक पीपल के पेड़ से शुरू हुई क्रांति, अब हजारों लोगों की बन गई ‘ट्री आर्मी’, महाराष्ट्र के विधायक की यह पहल बनी मिसाल

महाराष्ट्र के सांगली से विधायक सुहास बाबर की पहल पर ‘ट्री आर्मी’ अभियान शुरू हुआ है. उन्होंने चुनाव में मिली 78,178 वोटों की बढ़त के बराबर पेड़ लगाने का अनोखा संकल्प लिया है. पढ़िये मुंबई से राहुल पांडे की रिपोर्ट.

विज्ञापन
महाराष्ट्र पीपल वृक्ष अभियान

महाराष्ट्र के सांगली जिले में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने वाली एक अनोखी पहल तेजी से आगे बढ़ रही है। स्थानिक विधायक सुहास बाबर के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान अब हजारों नागरिकों की भागीदारी वाली ‘ट्री आर्मी’ बन चुका है। इस अभियान का मूल उद्देश्य है- किसी भी पीपल के पेड़ को काटने के बजाय उसका पुनर्स्थापन करना और हरित वातावरण को संरक्षित करना।

खानापुर-आटपाडी क्षेत्र में शुरू हुआ यह हरित आंदोलन पूरे सांगली जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक सुहास बाबर ने बताया कि एक पीपल के पेड़ के पुनर्वसन से मिली प्रेरणा ने अब व्यापक जनभागीदारी वाले पर्यावरण अभियान का रूप ले लिया है। लोगों में इस पहल को लेकर इतना उत्साह है कि वे स्वेच्छा से जमीन, पानी, पौधे और श्रमदान उपलब्ध करा रहे हैं।

इस अभियान को ‘ट्री आर्मी’ नाम किसने दिया?

अपने स्वर्गीय विधायक अनिलभाऊ बाबर की पर्यावरण और मिट्टी से जुड़ी सोच को आगे बढ़ाते हुए विधायक सुहास बाबर ने 2024 विधानसभा चुनाव में मिली 78,178 मतों की बढ़त के बराबर पेड़ लगाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि “पीपल की कहानी” सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद इस अभियान को अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला और हजारों लोग इससे जुड़ गए। लोगों ने ही इस अभियान को ‘ट्री आर्मी’ नाम दिया।

विज्ञापन

इस अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक और व्यक्तिगत स्तर पर भी सराहनीय योगदान सामने आ रहे हैं। सुहास बाबर ने अपनी माताजी के श्राद्ध दिवस पर 5,300 आम के पौधे लगाए। वहीं विटा नगर परिषद के एक नगरसेवक ने चार वर्ष पुराने 52 पेड़ इस अभियान को समर्पित किए, जबकि आलसंद ग्राम पंचायत ने 500 पौधों का रोपण किया है।

जापानी पद्धति के ‘मियावाकी जंगल’ विकसित करने की योजना

सांगली जिला प्रशासन और वन विभाग के सहयोग से एक एकड़ भूमि पर जापानी पद्धति के ‘मियावाकी जंगल’ विकसित करने की योजना भी बनाई गई है। इसके साथ ही चरागाह भूमि और सड़कों के किनारे स्थानीय जलवायु के अनुरूप बड़े और छायादार वृक्ष लगाने का अभियान शुरू किया गया है। पहले सड़कों के किनारे दिखाई देने वाली हरित सुरंगें (ग्रीन टनल), जो यात्रियों को छाया और ठंडक देती थीं, सड़क चौड़ीकरण के कारण समाप्त हो गई थीं। अब उन्हें फिर से पुनर्जीवित करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

आगामी 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वट, पीपल, बहावा, करंज और इमली जैसे बड़े एवं छायादार वृक्षों का बड़े पैमाने पर रोपण किया जाएगा। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए ‘ट्री आर्मी’ पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिले के व्यापारी संगठन, सामाजिक संस्थाएं और विभिन्न नागरिक भी इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। विधायक सुहास बाबर ने खानापुर-आटपाडी क्षेत्र से रोजगार के लिए बाहर रहने वाले लोगों से भी इस हरित अभियान से जुड़ने और अपने गांव से पुनः भावनात्मक रिश्ता मजबूत करने की अपील की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola