---विज्ञापन---

‘केरल मिनी पाकिस्तान…’ बयान पर घिरे महाराष्ट्र के मंत्री नीतेश राणे, अब दी ये सफाई

Nitesh Rane Controversial Statement: महाराष्ट्र के मंत्री नीतेश राणे के बयान पर सियासी बवाल मचा हुआ है। राणे ने केरल को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। अब मामले में उन्होंने सफाई दी है। राणे की प्रतिक्रिया के बारे में जानते हैं।

Nitesh Rane Statement: महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री नीतेश राणे को लेकर एक बार फिर विवाद देखने को मिल रहा है। राणे ने केरल की तुलना पाकिस्तान से कर दी, जिसके बाद सियासत गर्माई हुई है। हालांकि चौतरफा घिरने के बाद भाजपा नेता ने अब अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि केरल भारत का अंग है। उन्होंने सिर्फ पाकिस्तान से केरल में हो रही कुछ घटनाओं को लेकर तुलना की थी। राणे ने कहा कि जैसा व्यवहार पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ होता है, केरल में ऐसी कुछ घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा था। राणे ने कहा था कि मुस्लिमों की वजह से दोनों वायनाड से चुनाव में जीत हासिल करते हैं। केरल मिनी पाकिस्तान है, इसी वजह से राहुल गांधी और उनकी बहन को चुनाव में वोट मिलते हैं। सांसद बनाने के लिए कुछ ऐसे ही लोग उनको वोट देते हैं। राणे रविवार को पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:उत्तर भारत में फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-सर्दी बढ़ने का अलर्ट; पहाड़ों में होगी बर्फबारी… जानें अगले 7 दिन का हाल

अब राणे की इस बयान को लेकर सफाई आई है। राणे ने कहा कि उनकी इच्छा है कि भारत एक हिंदू राष्ट्र बने। हिंदुओं को हर प्रकार की सिक्योरिटी मिलनी चाहिए। केरल भारत का अंग है, लेकिन वहां लगातार हिंदू आबादी कम हो रही है, जो चिंताजनक है। हिंदुओं का धर्मांतरण किया जा रहा है। उनको मुस्लिम और ईसाई बनाना आम बात हो गई है। लगातार लव जिहाद के मामलों में इजाफा हो रहा है। वे सिर्फ केरल और पाकिस्तान की स्थिति की तुलना कर रहे थे। हमारे देश में भी पाकिस्तान जैसी स्थिति पैदा होने से रोकने के लिए कार्रवाई की जरूरत है। ऐसी ही बातें उनके भाषण का हिस्सा थीं।

---विज्ञापन---

कांग्रेस पार्टी ने साधा निशाना

नीतेश राणे ने सफाई दी कि उन्होंने सिर्फ तथ्यों को आगे रखा था। उनके साथ एक ऐसा शख्स मौजूद था, जो 12 हजार हिंदू महिलाओं का इस्लाम और ईसाई धर्म में धर्मांतरण रुकवा चुका था। राणे ने कहा कि तथ्यों को समझने की जरूरत है, वे सच्चाई को सामने ला रहे हैं। राहुल और प्रियंका गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि वायनाड में कौन लोग उनका समर्थन करते हैं? यह आप किसी से भी पूछ सकते हैं। वायनाड में कौन से संगठन हैं, यह सब लोगों को पता है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:MP में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दंपती और महिला की बेरहमी से हत्या, बड़ा सवाल-कातिल कौन?

कांग्रेस उनके आरोपों को झुठला नहीं सकती। क्या वह कह सकती है कि वहां एक भी आतंकी संगठन नहीं है? राणे के बयान पर कांग्रेस की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी प्रवक्ता अतुल लोंधे पाटिल ने प्रधानमंत्री मोदी और महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस से इसको लेकर सवाल किया। लोंधे ने कहा कि राणे को मंत्री पद पर क्यों रखा गया है?

---विज्ञापन---

First published on: Dec 30, 2024 06:47 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola