Maharashtra Mahayuti criris: महाराष्ट्र में महायुति के बीच दरार बढ़ती जा रही है. खासकर भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच. महाराष्ट्र नगरपंचायत और नगर पालिका चुनाव के प्रचार के दौरान सबसे पहले सिंधुदुर्ग के मालवण में शिंदे गुट के विधायक निलेश राणे ने भाजपा के पदाधिकारी के घर छापे मारी कर नोटों से भरा बैग पकड़ा, जिसके बाद शिवसेना और भाजपा के बीच तल्खियां और बढ़ गई है. मालवण में निलेश राणे के छापेमारी का मामला शांत भी भी हुआ था कि सांगोला से शिंदे गुट के पूर्व विधायक साह जी बापू पाटिल के दफ्तर में LCB और चुनाव आयोग की टीम ने रेड मारी है. गौर करने वाली बात यह है कि पाटिल के ठिकानों पर छापे मारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सभा के कुछ घंटे बाद की गई है. इस रेड पर पार्टी के मुखिया और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए.
सांगोला में पांच पार्टी कार्यालयों पर छापे
चुनाव आयोग ने पुलिस की मदद से सांगोला में पांच पार्टी कार्यालयों पर छापे मारे. इनमें भाजपा, शेकाप , राष्ट्रवादी कांग्रेस और शहर विकास आघाडी के दफ्तर शामिल हैं. शहाजीबापू पाटील के कार्यालय पर पहली छापेमारी के बाद उनके सहयोगी रफीक नादाब के घर पर भी टीम पहुंची. रात 10 बजे शुरू हुई यह छापेमारी सोमवार तड़के खत्म हुई. प्रशासन की ओर से अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि छापों में क्या मिला है?
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के चुनाव में BJP-शिवसेना शिंदे और NCP अजित में टक्कर, 250 से ज्यादा जगह पर चल रही वोटिंग
ठिकानों पर छापेमारी गंभीर विषय नहीं : एकनाथ शिंदे
अपने पार्टी के नेता और पूर्व विधायक शाह जी बापू पाटिल के ठिकानों पर हुई रेड पर पार्टी के मुखिया और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है. एकनाथ शिंदे ने कहा कि शाहजी बापू पाटिल के ऑफिस पर रेड की जांच नियमों के मुताबिक की जाएगी. इसमें कुछ भी सीरियस नहीं है. गौरतलब है कि 4 दिन पहले पुलिस ने शिवसेना के हिंगोली MLA संतोष बांगर के यहां रेड की थी. उसके तुरंत बाद शाहजी बापू पाटिल के ऑफिस पर रेड की गई.
अलग थलग पड़े शाह जी बापू पाटिल
आपको बता दें कि सांगोला शाह जी बापू पाटिल अलग थलग पड़े हुए हैं, सांगोला राज्य के सोलापुर जिले में है. यहां नगर परिषद के चुनाव हो रहे हैं. यहां चुनाव भाजपा ने शिंदे गुट के नेता को धूल चटाने के लिए शिवसेना शिंदे गुट को छोड़कर शेकप सहित सभी दलों का मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ रही है. जिसकी वजह से शाहजी बापू पाटिल भाजपा से नाराज हुए थे. उन्होंने भाजपा के इस सियासी चाल को घिनौना, लाचार पर बलात्कार जैसा कृत्य बताया था. छापेमारी के बाद पूर्व विधायक का एक बार फिर गुस्सा फूटा है. उन्होंने कहा कि इतने चुनाव लड़े लेकिन ऐसी कार्रवाई कभी नहीं देखी. आज की राजनीति गलत दिशा में जा रही है. मेरे मन अब राजनीति छोड़ने का विचार आ रहा है.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में फिर राजनीतिक संकट के आसार, कैबिनेट बैठक में शिवसेना के कई मंत्री रहे गैरहाज़िर
संबंधित खबरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
4 hrs ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
6 hrs agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
23 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
1 day ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
1 day agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
1 day agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 days agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines