Maharashtra Mahayuti Cabinet Expansion: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने ऐलान किया है कि महायुति कैबिनेट के मंत्री सिर्फ ढाई साल के लिए बनाए जाएंगे। कई मंत्रियों को आज शपथ लेनी है। एनसीपी (अजित गुट) की नागपुर रैली में डिप्टी सीएम ने ऐलान किया कि इन मंत्रियों को ढाई साल के टर्म के लिए ही शपथ दिलाई जाएगी। महायुति में इसको लेकर सहमति बन चुकी है। महायुति में शामिल दलों में आज सुबह से ही गहमागहमी देखने को मिल रही थी। तीनों दलों (बीजेपी, एनसीपी अजित गुट, शिवसेना शिंदे गुट) के विधायक मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर लगातार बड़े नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। नए मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से नाराज भुजबल पार्टी के इस सम्मेलन से दूर रहे।
मंत्रियों की लिस्ट पर नजर डालें तो एनसीपी के कद्दावर नेता छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटील, धर्मराव बाबा अत्राम, अनिल पाटील को जगह नहीं दी गई है। शिवसेना में दीपक केसरकर, तानाजी सावंत और अब्दुल सत्तार को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। बीजेपी में सीनियर नेता सुधीर मुनगंटीवार, सुरेश खाड़े और विजय कुमार गावित को मौका नहीं मिल पाया है। लेकिन अजीत पवार की घोषणा के बाद शायद इन नेताओं कहीं खुशी-कहीं गम जैसा माहौल देखने मिल सकता है। पवार ने कहा कि ढाई साल के मंत्री होने से हर जिले और विभाग को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलेगा। कुछ मंत्रियों का कार्यकाल ढाई साल का होने के कारण अगले ढाई साल और मंत्री बने रहने को लेकर उन्हें अच्छा परफॉर्म करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:One Nation One Election: किसे फायदा, किसे नुकसान? क्या 2029 में साथ-साथ होंगे विधानसभा-लोकसभा चुनाव?
लेकिन दोपहर तक ये फाइनल हो गया है कि किन-किन विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक तीनों दलों से 35 नाम फाइनल हुए हैं। भाजपा के 18, शिवसेना शिंदे के 9 और अजित पवार की पार्टी के 8 विधायकों को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक अजित पवार खेमे के नरहरि जिरावल, अनिल भानुदास पाटिल, हसन मुशरिफ, अदिति तटकरे, दत्तात्रेय भरना, बाबासाहेब पाटिल, सना मलिक और इंद्रनील नाइक को मंत्री बनाया जा सकता है।
बीजेपी के ये नेता बन सकते हैं मंत्री
वहीं, एकनाथ शिंदे की पार्टी के संजय शिरसाट, दादा भूसी, गुलाबराव पाटिल, उदय सामंत, योगेश कदम, प्रकाश अबितकर, शंभूराज देसाई, प्रताप सरनाईक और आशीष जयसवाल को मंत्री पद मिल सकता है। वहीं, बीजेपी के विधायक गिरीश महाजन, पंकजा मुंडे, चंद्रकांत पाटिल, मंगलप्रभात लोढ़ा, राधाकृष्ण विखे, जयकुमार रावल, शिवेंद्र राजे भोसले, नितेश राणे और पंकज भोयर को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। वहीं, गणेश नाइक, माधुरी मिसाल, मेघना बोर्डिकर, अतुल, संजय सावकरे, अशोक उइके, आशीष शेलार, आकाश फुंडकर और जयकुमार गोरे को मंत्री बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:‘जल्दी है तो लोकसभा भंग करके चुनाव करवा ले BJP’; वन नेशन वन इलेक्शन पर अखिलेश यादव पर बड़ा बयान
संबंधित खबरें
HC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
11 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
11 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
14 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 days ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines