Maharashtra Lift Collapse Incident Updates: महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार की शाम बड़ी अनहोनी हो गई। यहां एक लिफ्ट गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर घायल हो गए। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, जिस 40 मंजिला बिल्डिंग में यह हादसा हुआ, वह घोड़बंदर रोड पर स्थित है। बिल्डिंग में वाटर प्रूफिंग का काम चल रहा था। काम खत्म होने पर मजदूर लिफ्ट से नीचे आ रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट गिर गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
13वें मंजिल से गिरी लिफ्ट
बालकुम इलाके में नारायणी स्कूल के बगल में एक 40 मंजिला इमारत रूनवाल ऐरीन हाल ही में बनकर तैयार हुई है। यह साइट ध्रुव वोलेन मिल्स की है। रविवार को छत पर वॉटरप्रूफिंग का काम चल रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, घटना शाम 6.15 बजे की है। मजदूर काम पूरा करने के बाद नीचे उतर रहे थे तभी 13वीं मंजिल पर लिफ्ट की रस्सी टूट गई। लिफ्ट झटके के साथ नीचे आई। उस वक्त लिफ्ट में 8 मजदूर सवार थे। उनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस फायरकर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंची। अब पुलिस हादसे की वजह और अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1700902282706206761?s=20
मिल्स के प्रवक्ता ने कहा- हम जांच में सहयोग कर रहे
ध्रुव वोलेन मिल्स के प्रवक्ता ने कहा कि लिफ्ट निरंतर निगरानी में थी और लिफ्ट सर्विसिंग विक्रेता के साथ वार्षिक रखरखाव अनुबंध के तहत सेवा प्रदान की गई थी। अंतिम रखरखाव पिछले महीने 23 अगस्त को किया गया था, जहां तेल लगाने, सर्विसिंग, लिफ्ट रूम की जांच, ब्रेक सेटिंग्स, कार लाइनर का कार्य किया गया था। जांच, अप-ऑन लिमिट स्विच जांच विक्रेता द्वारा संतोषजनक ढंग से की गई थी।
हम पूछताछ कार्यवाही में पुलिस विभाग के साथ सहयोग कर रहे हैं। हमने साइट पर सभी बचाव और सहायता कार्यों को तेजी से बढ़ाया और अपने स्तर पर भी घटना की जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मैं चीन को अलग-थलग नहीं करना चाहता, वियतनाम में बोले बाइडेन, पीएम मोदी की मेजबानी के हुए कायल
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
1 day ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
1 day agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
1 day agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 day ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
2 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
3 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
3 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
3 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines