मराठवाड़ा के लातूर जिले से सामने आई एक तस्वीर ने खेती-किसानी की बदहाल हकीकत को फिर से सबके सामने ला खड़ा किया है. यह सिर्फ एक किसान की कहानी नहीं, बल्कि उस संघर्ष की तस्वीर है जो आज भी देश के लाखों किसान हर दिन जी रहे हैं. देवनी तहसील के एक किसान परिवार पर उस समय मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा, जब बेमौसम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से उनके बैल जोड़े का एक बैल की मौत हो गई. खेत की जुताई से लेकर खेती के तमाम कामों का आधार बने बैल के अचानक चले जाने से किसान के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया.
खेत तैयार करना जरूरी था और नया बैल खरीदने की आर्थिक क्षमता किसान के पास नहीं थी. ऐसे में परिवार ने जो फैसला लिया, उसने पूरे राज्य को भावुक कर दिया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में किसान और उसकी पत्नी खुद हल में जुते दिखाई दे रहे हैं. बैलों की जगह पति-पत्नी अपने कंधों पर हल का बोझ उठाकर खेत जोत रहे हैं, जबकि पीछे एक व्यक्ति हल संभालता नजर आ रहा है. तपती मिट्टी पर पसीना बहाते इस दंपति की तस्वीर ने लोगों को भीतर तक झकझोर दिया है.
वीडियो सामने आने के बाद मामला प्रशासन तक पहुंचा. किसान परिवार की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया है. लातूर के जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी है. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि किसान परिवार को किस प्रकार की सरकारी सहायता और राहत उपलब्ध कराई जा सकती है.
उधर, विपक्षी दलों ने भी इस घटना को किसानों की बदहाली का प्रतीक बताते हुए सरकार से विशेष आर्थिक सहायता और मृत बैल के लिए उचित मुआवजे की मांग की है. उनका कहना है कि यह घटना बताती है कि प्राकृतिक आपदाओं का सबसे बड़ा बोझ आज भी किसान ही उठा रहा है.
सरकार की ओर से भी नियमों के तहत हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है. हालांकि, इस तस्वीर ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है – क्या आज भी महाराष्ट्र का किसान इतना मजबूर है कि बैल की मौत के बाद उसे खुद हल में जुतना पड़ रहा है?
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 day agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
1 day agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 day agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
1 day ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
5 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
6 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
7 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines