Maharashtra ISIS Module NIA Charge Sheet (इंद्रजीत सिंह): महाराष्ट्र में ISIS आतंकी मॉड्यूल को लेकर NIA द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में कई बड़े खुलासे किए गए हैं। चार्जशीट के अनुसार इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी ने आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने के लिए ISIS से जुड़े सहयोगी संगठन को फंड मुहैया कराया था। आरोपी शरजील शेख ने अपने कोटक महिंद्रा बैंक अकाउंट का इस्तेमाल किया था, इतना ही नहीं इस खाते से सीरिया स्थित संगठन ‘द मर्सीफुल हैंड्स’ को 176 डॉलर (14,600 रुपए) का दान भी दिया गया था।
आरोपी के फोन में मिले चौकाने वाले वीडियो
NIA को शरजील शेख के मोबाईल फोन से चौकाने वाले वीडियो सबूत मिले हैं, जो साबित करते हैं कि वो सक्रिय आतंकी गतिविधियों में शामिल था। इन वीडियो में ISIS का झंडा था, लोग मास्क पहने हुए थे,चेहरे ढके हुए थे, हथियार ले जाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ वीडियो में ISIS के आतंकी फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, बमबारी फुटेज और ISIS के खलीफा के भाषण वाले वीडियो शामिल हैं। इसके साथ ही इस्लामिक स्टेट द्वारा प्रकाशित भारत विलायक और पाकिस्तान विलायक पर भी वीडियो मिला है।
इंटरनेट प्रोटोकॉल
इसके अलावा यूजर की पहचान और इंटरनेट प्रोटोकॉल, आईपी एड्रेस को छुपाने के लिए मोबाइल फोन में प्रोटॉन वीपीएन एप्लिकेशन का उपयोग दिखाने वाली स्पेट बाय स्टेप प्रोसेस का वीडियो शामिल है। लोन वुल्फ हमले और ISIS आतंकवादी द्वारा किसी अन्य व्यक्ति का सिर काटने आदि का भी वीडियो फोन से मिला है।
मुस्लिम युवाओं को आतंकी बनाना था मकसद
इसके पास से वॉयस ऑफ हिंद पत्रिका की एक प्रति मिली है ,जिसका उद्देश्य भारतीय मुसलमानों को जिहाद छेड़ने और देश में हमले करने के लिए सक्रिय रूप से भर्ती करना और प्रोत्साहित करना था, पत्रिका की सामग्री का उद्देश्य भारतीय मुस्लिम समुदाय को शेष समाज से अलग करना, मुस्लिम युवाओं को आतंकवाद और उग्रवाद की ओर बढ़ने और देश में जिहादी हिंसा को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
यह भी पढ़ें: Video Viral: दिल्ली में 5 रुपये के लिए लोगों पर SUV चढ़ाने की कोशिश
NIA की जांच में वॉइस ऑफ खुरासान पत्रिका और खिलाफत पत्रिका, जिसमें भारत, इराक, पाकिस्तान, पश्चिम अफ्रीका खुरासान, यमन, पूर्वी एशिया, सोमालिया के मुसलमानों द्वारा ली गई बयान, ISIS द्वारा की जा रही हत्याएं शामिल हैं। फोन में मिले वीडियो में इस्लामिक कट्टरपंथी उपदेशक अहमद मूसा जिब्रील के भाषण भी शामिल हैं।
‘मुस्लिम उम्माह में एकता’ और ‘महत्वपूर्ण’
आरोपियों द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप चैट ग्रुप पर जुबैर मैसेज, यूट्यूब लिंक, हिंसक जिहाद से जुड़े वीडियो, आईएसआईएस के सपोर्टिंग पोस्ट, खिलाफत पर मैसेज, डॉ. इसरार अहमद और अनवर अवलाकी के वीडियो पोस्ट करता था। समूह के नाम ‘मुस्लिम उम्माह में एकता’ और ‘महत्वपूर्ण’ थे।
आतंकियों का DIY किट
ताबिश सिद्दीकी और जुल्फिकार ऐल बड़ौदावाला ने बयान के अनुसार, इस बारे में ISIS के साथ एक मेल शेयर किया गया था। सिद्दीकी ने अन्य आरोपियों और संपर्कों के साथ DIY किट शेयर किया था। मुंबई से सटे भिवंडी के पास पडघा-बोरीवली में तौहीद, जुम्मा और जिहाद का प्रचार किया जाता है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
17 hrs agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
18 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
2 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
4 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
4 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
4 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines