Maharashtra Heavy Rainfall: मुंबई में जलभराव के चलते अंधेरी सबवे बंद, मलाड में पेड़ के नीचे दबकर युवक की मौत

Weather Report, Weather , Weather today, rain in delhi, rain in Uttarakhand, rain in UP, Weather Forecast, IMD report, monsoon in India, Mumbai rains, delhi rains, Himachal Pradesh rains

मुंबई में फिर होगी जमकर बारिश।

Maharashtra Heavy Rainfall: महाराष्ट्र के कई इलाकों में बुधवार को आफत की बारिश हो रही है। मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। जिससे व्यस्ततम अंधेरी सबवे को बंद करना पड़ा है। वहीं, मलाड में पेड़ गिरने से एक शख्स की जान चली गई। मृतक की शिनाख्त 38 वर्षीय कौशल के रुप में हुई है। यह घटना मामलेदारवाड़ी जंक्शन पर हुई।

विज्ञापन

राहत की बात है कि मध्य और पश्चिम रेलवे मार्गों पर लोकल ट्रेन चल रही हैं। हालांकि कुछ ट्रेनें लेट हो गई हैं। बीएमसी का कहना है कि 24 घंटे में 26 पेड़ों के गिरने, शॉर्ट सर्किट की 15 घंटनाएं और पांच घरों के ढहने की सूचनाएं मिली हैं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे चंदनवाड़ी इलाके में एक हाउसिंग सोसायटी की सुरक्षा दीवार गिर गई, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन

अंधेरी सबवे में भरा 2 फीट पानी

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि अंधेरी सबवे में 1.5 से 2 फीट पानी जमा हो गया है। इसके कारण आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक को एसवी रोड की ओर मोड़ दिया गया है। तीन मार्गों पर चलने वाली ‘बेस्ट’ बसों को दहिसर पूर्व के केतकी पाड़ा में डायवर्ट किया गया।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश की जताई संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई में अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है। दक्षिण मुंबई में 12.44 मिमी, पूर्वी मुंबई में 42.41 मिमी और पश्चिमी मुंबई में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 40.46 मिमी बारिश हुई। आईएमडी मुंबई ने सुबह भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया था।

विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भारी बारिश के मद्देनजर स्थिति का आकलन करने के लिए बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में मीठी नदी तट, वर्ली में निर्माणाधीन तटीय सड़क और मुंबई के कुछ अन्य स्थानों का दौरा किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ