Maharashtra Heavy rain destroyed farmers crop: महाराष्ट्र के कई जिलों में रविवार को तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई है। बारिश की वजह से किसानों का भारी नुकसान हुआ है। महाराष्ट्र के कई जिलों में किसानों का फसल बर्बाद हो गई है। नासिक और अहमदनगर में इसका ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में नेता विपक्ष विजय वड़ेत्तिवार ने सरकार से मदद की अपील की है। नासिक सहित अहमदनगर जिले में ओलावृष्टि हुई है। फसल की बर्बादी देख किसानों के आंखों में आंसू आ गए हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिनों में राज्य के अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
सरकार से नुकसान की भरपाई की मांग
राज्य के अहमदनगर जिले में रविवार देर रात तक भारी बारिश हुई है। नगर और पारनेर तालुका में किसानों का लाखों रुपए की फसल पानी मे धुल गई। नासिक जिले में ओलावृष्टि हुई है। बाग के बाग पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। इसके अलावा प्याज की फसल भी पूरी तरह से खराब हो गई है, नासिक के किसानों ने सरकार से नुकसान की भरपाई की मांग की है। राज्य के बुलढाणा जिले में बारिश का कहर देखने को मिला है, बुलढाणा में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं की वजह से किसानों की खड़ी फसल पानी में बह गई। जिले के सिंधखेड़राजा और लोनार तालुका में किसानों का गेहूं, मिर्ची की फसल को भारी नुकसान हुआ है, फसल की बर्बादी से किसानों के सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
ये भी पढ़ें: Weather Forecast: दिल्ली NCR में बारिश के आसार, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें देशभर में मौसम का हाल
ऐसा ही कुछ हाल संभाजीनगर जिले के किसानों का भी है, रविवार को जिले के खुलताबाद, दौलताबाद, गंगापुर, लासुर, सिल्लोड, कन्नड़, वैजापूर, पैठण तालुका में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश दर्ज की गई, बरसात की वजह से रबी की फसलें, फल के बगीचे, और सब्जियों का भारी नुकसान हुआ है। बीड जिले के किसान अब तक सूखे की चपेट में थे, उन्हें बारिश का इंतजार तो था, लेकिन बारिश ऐसी हुई कि उनकी फसल को काफी नुकसान पहुंच गया है। बीड में किसानों का सबसे ज्यादा ज्वार की फसल जमीन पर सपाट हो गई हैं। कपास भी बर्बाद हुआ है। जिले के किसानों ने राज्य सरकार से फसल के नुकसान का पंचनामा कर तत्काल भरपाई की मांग की है।
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines