Maharashtra News: बीड में नाबालिग से यौन शोषण मामले में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने मामले की जांच के एसआईटी गठित करने का फैसला किया है। वहीं एसआईटी का नेतृत्व महिला आईपीएस करेंगी। बता दें कि आज ही महाराष्ट्र विधानमंडल की कार्यवाही शुरू हुई है। इस दौरान सदन में बीड में नाबालिग लड़की के यौन शोषण का मामला भी उठाया गया था।
बता दें कि इससे पहले पूर्व मंत्री और विधायक धनंजय मुंडे ने नाबालिग से यौन शोषण मामले में सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजीत पवार से महाराष्ट्र विधानमंडल में मुलाकात की थी। मुंडे ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल यानी एसआईटी बनाने की मांग की थी। इसके साथ ही मुंडे ने मांग की थी कि एसआईटी का नेतृत्व जिले से बाहर सेवारत एक महिला आईपीएस अधिकारी करे।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक नाना पटोले एक दिन के लिए सस्पेंड
मुंडे ने साधा निशाना
महाराष्ट्र में इन दिनों बीड में 17 साल की युवती के यौन उत्पीड़न का मामला गरमाया हुआ है। मामले में पुलिस ने ट्यूशन सेंटर के दो टीचर को अरेस्ट किया है। इस मामले में मुंडे ने एनसीपी सपा के विधायक संदीप क्षीरसागर पर बड़े आरोप लगाए हैं। मुंडे ने आरोप लगाते हुए कहा कि एनसीपी एसपी के विधायक क्षीरसागर दो अरेस्ट आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। मुंडे ने आगे कहा कि जो लोग संतोष देशमुख मामले में रैलियां कर मेरा इस्तीफा मांग रहे थे वे लोग आज चुप है। उनकी चुप्पी सवालिया घेरे में हैं।
इसके अलावा मुंडे ने अरेस्ट किए गए दो आरोपी शिक्षकों पर भी बड़े आरोप लगाए हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि दो आरोपी शिक्षकों के राजनीतिक लोगों से रिश्ते हैं। इस कारण अन्य लड़कियां शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं दिखा पा रही हैं। ऐसे में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए एक स्वतंत्र और निष्पक्ष एसआईटी की जरूरत है।
ये भी पढ़ेंः नसीरुद्दीन शाह के बयान पर मचा बवाल, महाराष्ट्र से BJP विधायक राम कदम ने जताई नाराजगी
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
21 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
2 days agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines