Nitesh Rane: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहते हैं। उन्होंने हाल ही में पुणे यवत में हुई हिंसा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दंगा करने वालों को लेकर कहा कि ‘कभी कोई दंगा या हिंसा हिंदू शुरू नहीं करते हैं। ये दंगा और हिंसा शुरू करने वालों का केवल ‘हरा’ रंग होता है।’ उन्होंने हिंसा करने वालों पर एक्शन लेने पर भी बात की। साथ ही सकल हिंदू समाज की रैली पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि इससे किसी को मिर्ची क्यों लग रही है? इसे पहले प्रज्ञा ठाकुर भी हरे रंग को लेकर बयान दे चुकी हैं।
आतंकवाद का केवल एक ही रंग
मंत्री नितेश राणे ने कहा कि पुणे यवत में हुई हिंसा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ‘कभी कोई दंगा या हिंसा हिंदू शुरू नहीं करते हैं। आतंकवाद करने वाले और हिंसा शुरू करने वालों का ‘हरा’ रंग है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘सकल हिंदू समाज की रैली हुई उसमें हिंदुओं की साइड ली गई। अब उस रैली से किसी को मिर्ची लगने की कोई जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें: ‘हम हिंदू है हिंदी नहीं…’, हिंदी बनाम मराठी विवाद पर मनसे का पलटवार
नितेश राणे ने आगे कहा कि ‘जो कोई भी दंगा करने वाले लोग हैं, उनको हमारी हिंदुत्ववादी सरकार कड़ी से कड़ी सजा देगी। ऐसी सजा कि पाकिस्तान का अब्बा भी उनको याद करेगा।’
प्रज्ञा ठाकुर भी दे चुकी हैं हरे रंग पर बयान
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने भी प्रज्ञा ठाकुर के हरे रंग को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ‘आतंकवाद का कोई धर्म, जाति या रंग नहीं होता है। यह एक मानसिक विकृति और हिंसात्मक विचारधारा का परिणाम है।’ अनुराग भदौरिया ने आगे कहा कि ‘इससे समाज में नफरत और संकीर्णता को भी बढ़ावा मिलता है। मैं खुद हरा पहनता हूं, कोई भगवा, कोई सफेद तो कोई नीला रंग पहनते हैं। रंगों को आतंकवाद से जोड़ना बिकुल गलत है।’
ये भी पढ़ें: हिम्मत है तो नल बाजार और मोहमद अली रोड पर दिखाओ’, मराठी को लेकर शख्स की पिटाई पर भड़के महाराष्ट्र के मंत्री
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines