Maharashtra Dahi Handi Utsav: महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और पुणे में हर साल जन्माष्टमी के त्योहार पर दही हांडी उत्सव आयोजित होता है, लेकिन इस बार पुणे में आयोजित दही हांडी उत्सव ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। जन्माष्टमी के अवसर पर इस वर्ष पुणेकरों ने दही हांडी उत्सव का अलग ही अनुभव किया। ऐतिहासिक लाल महाल चौक पर उत्सव में हजारों की भीड़ उमड़ी।
वहीं दही हांडी उत्सव में श्रद्धालु और नौजवान ढोल-ताशों की थाप, बैंड की धुन और पारंपरिक संगीत से ताल मिलाते और मस्ती में झूमते नजर आए। पारंपरिक तरीके से आयोजित दही हांडी उत्सव शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। पुणे में आयोजित दही हांडी की खास बात यह रही है कि यह पूरी तरह से डीजे मुक्त रहा है और आयोजकों ने ध्वनि प्रदूषण पर विशेष ध्यान दिया।
यह भी पढ़ें: AI की मदद से हिट-एंड रन केस का आरोपी गिरफ्तार, महाराष्ट्र पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा
26 मंडलों का संयुक्त आयोजन था उत्सव
बता दें कि दही हंडी उत्सव शहर के 26 सार्वजनिक मंडलों ने मिलकर आयोजित किया था, जिसके लिए पुनीत बालन ग्रुप ने को-ऑर्डिनेशन किया था। देर रात जब राधाकृष्ण ग्रुप ने 7 थर की मानवी पिरामिड बनाकर हंडी फोड़ी तो पूरे चौक में गोविंदा आला रे के नारे गूंजे। इस क्षण को देखने के लिए हजारों दर्शक घंटों से इंतजार कर रहे थे और इस दौरान मनमोह लेने वाला माहौल बना।
राज्य की पहली डीजे-मुक्त दही हांडी
आयोजक पुनीत बालन ने कहा कि पुणे का दही हांडी उत्सव प्रदेश का पहला डीजे मुक्त दही हांडी उत्सव था। पुणेकरों ने इसे जिस उत्साह से स्वीकार किया, उसके लिए मैं आभारी हूं। इस पहल से न केवल ध्वनि प्रदूषण कम हुआ, बल्कि पारंपरिक वाद्य बजाने वाले कलाकारों को भी रोजगार मिला। आने वाले समय में ऐसे आयोजनों से शहर में सांस्कृतिक परंपराओं को और बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात बैंड की मधुर धुनों से हुई। इसके बाद युवा वाद्य पथक, समर्थ पथक, रमणबाग और शिवमुद्रा जैसे स्थानीय ढोल-ताशा पथकों ने दमदार प्रस्तुति दी। मुंबई से आए प्रसिद्ध वरली बिट्स ने अपने खास अंदाज से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। वहीं उज्जैन से आए पारंपरिक शिव महाकाल पथक की प्रस्तुति इस साल के आयोजन का विशेष आकर्षण रही।
यह भी पढ़ें: मुंबई में आफत भरी बारिश, पिता-पुत्री की मौत, रेलवे ट्रैक, सब-वे और सड़कों पर भरा पानी
कलाकारों ने बढ़ाया गोविंदाओं का उत्साह
उत्सव में अभिनेता-निर्देशक प्रविण तरडे, अभिनेता हार्दिक जोशी और मराठी बिग बॉस फेम ईरिना समेत कई नामचीन कलाकार उपस्थित रहे। दही हांडी को सलामी के लिए वंदे मातरम संघ, नटराज संघ, म्हसोबा संघ, भोईराज संघ, गणेश मित्र मंडल, गणेश महिला गोविंदा पथक, इंद्रेश्वर संघ (इंदापुर) और शिवकन्या गोविंदा पथक (चेंबुर-मुंबई) सहित कई पथक मौजूद थे।
डीजे मुक्त दही हांडी उत्सव को केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है। डीजे की जगह पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर जोर देने से न सिर्फ ध्वनि प्रदूषण कम हुआ, बल्कि शहर के कलाकारों को भी मंच मिला। आयोजकों का मानना है कि आने वाले वर्षों में ऐसे प्रयोगों से दही हांडी और गणेशोत्सव जैसे त्योहारों में परंपरा और आधुनिकता का संतुलन स्थापित होगा।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में वोट स्कैम का आरोप, एक ही घर में मिले 119 वोटर
मुंबई में टूटा दही हांडी का रिकॉर्ड
मुंबई में दही हांडी उत्सव का पिछला रिकॉर्ड टूटा है। दही हांडी में जोगेश्वरी के कोंकण नगर गोविंदा पथक 10 ह्यूमन पिरामिड बनाकर इतिहास रच दिया है। इसके अलावा मुंबई के प्रसिद्ध जय जवान गोविंदा पथक ने भी 10 थर लगाकर कोंकण नगर के रिकॉर्ड की बराबरी की। मुंबई और ठाणे में इस बार दही हांडी उत्सव के कई बड़े आयोजन किए गए थे।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
19 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
19 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
20 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines