हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

दिवाली से पहले महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, ब्लिंकिट और डी-मार्ट पर गिरी गाज

इस मामले में 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और मिलावटी माल ले जा रहे दो वाहनों को भी जब्त किया गया है.

विज्ञापन
FDA की इस कार्रवाई में कई प्रमुख फूड चेन और क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स की खामियां मिली. (File Image- ANI)

त्योहारी सीजन और दिवाली की दस्तक के बीच महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने मिलावटखोरी और खराब खाद्य उत्पादों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. 4 और 5 नवंबर को चलाए गए इस विशेष कैंपेन के दौरान नियमों के उल्लंघन पर राज्य भर में 105 फूड बिजनेस लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं. इनमें अकेले मुंबई के 28 लाइसेंस शामिल हैं.

इसके अलावा, FSSAI के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने पर 7 प्रतिष्ठानों को तत्काल प्रभाव से पूरी तरह बंद करने का आदेश दिया गया है. बंद कराए गए आउटलेट्स में पुणे के तीन, अमरावती के दो और मुंबई और कोंकण संभाग के एक-एक प्रतिष्ठान शामिल हैं.

नामी फूड चेन पर गिरी गाज

FDA की इस कार्रवाई में कई प्रमुख फूड चेन और क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स की खामियां मिली. मुंबई के वर्ली में Zepto और Blinkit के लाइसेंस सस्पेडं किए गए हैं. वहीं, फेमस फूड आउटलेट ‘बिरयानी बाय किलो’, ‘टॉसिन पिज्जा’ और ‘जंबो बर्गर’ के खिलाफ भी लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं. वहीं, बोरीवली स्थित राजधानी बिरयानी सेंटर को नियमों की घोर अवहेलना पर पूरी तरह सील करने का आदेश दिया गया.

विज्ञापन

नागपुर के कामठी रोड स्थित डी-मार्ट आउटलेट पर लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की गई, जहां से रिफाइंड सोयाबीन तेल का स्टॉक जब्त किया गया.

मिलावटी स्टॉक जब्त

त्योहारी मांग के दौरान लोगों की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए की गई इस छापेमारी में 69 से अधिक प्रतिष्ठानों से 1.35 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का घटिया और संदिग्ध मिलावटी खाद्य भंडार जब्त किया गया. इस मामले में 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और मिलावटी माल ले जा रहे दो वाहनों को भी जब्त किया गया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola