FasTag Scam: फास्टैग रिचार्ज के लिए गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ा महंगा, खाते से निकले 2.4 लाख

Maharashtra FasTag Scam: एक शख्स को FasTag के लिए गूगल सर्च करना महंगा पड़ा गया, इस दौरान एक ठग ने खुद को कस्टमर एग्जिक्यूटिव बताकर उसके खाते से 2.4 लाख रुपये निकाल लिए हैं।

Maharashtra FasTag Scam, FasTag Scam, Scam, Fraud, Scam News, Hindi News, Maharashtra News, Google Fraud

Maharashtra FasTag Scam: महाराष्ट्र के नालासोपारा के एक शख्स को FasTag के लिए गूगल सर्च करना महंगा पड़ा गया, इस दौरान एक ठग ने खुद को कस्टमर एग्जिक्यूटिव बताकर उसके खाते से 2.4 लाख रुपये निकाल लिए हैं। दरअसल, एक 47 वर्षीय व्यक्ति को अपने FasTag अकाउंट को रिचार्ज करने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उसने गूगल पर FasTag के कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। शख्स को एक नंबर मिला, जिसपर उसने कॉल किया तो, फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को FasTag का कस्टमर एग्जिक्यूटिव बताकर मदद करने का वादा किया।

डाउनलोड करवाया रिमोट कंट्रोल ऐप

रिपोर्ट के मुताबिक कस्टमर केयर की बात पर भरोसा करके शख्स ने अपने फोन में रिमोट कंट्रोल वाला एक ऐप डाउनलोड किया। इसके बाद इस ऐप की मदद से कस्टमर केयर बनकर बात कर रहे ठग ने शख्स के खाते से छह ट्रांजेक्शन में 2.4 लाख रुपये निकाल लिए, इसके बाद उसने फोन काटकर बंद कर दिया। खाते से पैसों के कटने का मैसेज देख व्यक्ति परेशान हो गया और इस घटना को लेकर स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

डिजिटल दुनिया में ठगी करना पहले के मुकाबले हुआ आसान

पिछले कुछ दिनों से FasTag स्कैम काफी तेजी से हो रहा है। डिजिटल दुनिया में ठगी करना पहले के मुकाबले आसान हो गया है। ठगों को अपने घर से बाहर भी नहीं निकलना पड़ता है और लोगों के बैंक अकाउंट को खाली भी कर देते हैं।

कैसे बचें

कस्टमर केयर के नंबर के लिए सीधे संबंधित कंपनी की साइट पर जाएं।
कभी भी गूगल पर सर्च करके कस्टमर केयर का नंबर ना निकालें।
बैंक डीटेल से संबंधित कोई भी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
किसी के भी कहने पर अपने फोन में कोई भी ऐप डाउनलोड न करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ