Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के शुरुआती रूझान सामने आ चुके हैं। सुबह 8 बजे मतगणना जारी है। अब तक के रूझानों में महायुति यानि एनडीए को बहुमत मिल गया है। 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार महायुति को 200 सीटें मिलती नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस की अगुवाई वाले महाविकास अघाड़ी 49 सीटों पर आगे चल रही है। सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार आगे चल रहे हैं। इस बीच संजय राउत ने शुरुआती रूझानों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि नतीजों में कुछ तो गड़बड़ है, यह जनता का फैसला नहीं है।
संजय राउत ने कहा कि गड़बड़ हुई है, हम चुनाव नतीजे आने के बाद इस पर बात करेंगे। हर चुनाव क्षेत्र में नोटों की मशीन लगाई थी। शिंदे का एक भी उम्मीदवार गिरता नहीं है। शिंदे भी चुनाव से पहले ये दावा कर रहे थे कि हमारा एक भी सिटिंग विधायक गिरेगा नहीं। ऐसा होता है क्या चुनाव में कभी कि हमारा एक भी नहीं गिरेगा। ये कौनसा भरोसा है, ये कौनसा लोकतंत्र है? 200 के ऊपर किसी को नतीजे मिलते हैं क्या? इस राज्य में सबसे बड़ी बेईमानी हो गई है।
ये भी पढ़ेंः By Election Result 2024: पंजाब में BJP का सूपड़ा साफ, UP में NDA 6 सीटों पर आगे
राज्य की जनता बेईमान नहीं
राउत ने आगे कहा राज्य की जनता बेईमान नहीं है, लेकिन नतीजे आपने ऐसे दिए हैं कि राज्य की जनता को बेईमान ठहराया है। हमें ये नतीजे स्वीकार नहीं है और जनता को भी ये नतीजे कबूल नहीं है। आप हमें बताइये कि महाराष्ट्र में शिंदे को 60 सीटें कैसे मिल सकती है? अजित पवार को 40 सीटें और बीजेपी को 125 सीटें मिल रही है, क्या ये संभव है? इस राज्य की जनता बेईमान नहीं है।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Election Result 2024: उद्धव की ये 5 गलतियां पड़ गईं भारी, एनडीए को मिल गया तगड़ा फायदा
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
59 mins agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
9 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
13 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
18 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines