Maharashtra Assembly Election Result 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के करीब-करीब परिणाम सामने आ गए हैं। राज्य में एक बार फिर महायुति की सरकार बन रही है, जबकि महाविकास अघाड़ी (MVA) को बड़ा झटका लगा। इस चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। भारतीय जनता पार्टी को 133 सीटों पर जीत मिली, जबकि दूसरे नंबर एकनाथ शिंदे की शिवसेना के पाले में 57 सीटें आईं। महराष्ट्र की 5 सीटों पर मामूली वोटों के अंतरों से हार-जीत तय हुई।
सकोली विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी नाना पटोले ने 208 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 96795 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी के अविनाश ब्राह्मणेकर को 96587 वोट मिले। वहीं, बुलढ़ाना सीट पर एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बीच कांटे की टक्कर हुई। शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार गायकवाड़ संजय रामभाऊ ने शिवसेना (UBT) की प्रत्याशी जयश्री सुनील शेलके को 841 वोटों के अंतर से मात दी।
यह भी पढ़ें : Kopri Pachpakhadi Vidhansabha Seat Result : कोपरी-पचपखड़ी में सीएम एकनाथ शिंदे 120717 वोटों से जीते, दिघे की हार
करजत जामखेड़ सीट पर सिर्फ 1200 वोटों से हारी बीजेपी
करजत जामखेड़ सीट पर भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला। एनसीपी (शरद गुट) के प्रत्याशी रोहित पवार ने 1243 वोटों से बीजेपी के उम्मीदवार प्रो. रामशंकर शिंदे को पराजित किया। वहीं, नवापुर सीट पर दूसरे नंबर निर्दलीय उम्मीदवार रहे। कांग्रेस के उम्मीदवार शिरीषकुमार सुरुपसिंग नाईक ने निर्दलीय प्रत्याशी शरद कृष्णराव गावित को सिर्फ 1121 मतों के अंतर से हराया। तीसरे नंबर पर एनसीपी (अजित गुट) के उम्मीदवार भरत माणिकराव गावित रहे।
जानें राजूरा सीट से कौन मारा बाजी?
अगर राजूरा विधानसभा सीट की बात करें तो यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। भाजपा उम्मीदवार देवराव भोंगले ने कांग्रेस के प्रत्याशी सुभाष रामचन्द्रराव धोटे को सिर्फ 3054 वोटों के अंतर से मात दी। तीसरे नंबर पर स्वतंत्र भारत पक्ष के प्रत्याशी एडवोकेट चटप वामनराव सदाशिव रहे।
यह भी पढ़ें : Mankhurd Shivaji Nagar Vidhansabha Seat Result : मानखुर्द शिवाजी नगर से SP के अबू आजमी 12686 वोटों से जीते
सीट – पार्टी – वोट का अंतर
सकोली – कांग्रेस – 208
बुलढाना – शिवसेना (शिंदे गुट) – 841
करजत जामखेड़ – एनसीपी (SP) – 1243
नवापुर – कांग्रेस – 1121
राजूरा – बीजेपी – 3054
संबंधित खबरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
4 hrs ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
6 hrs agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
23 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
1 day ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
1 day agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
1 day agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 days agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines