Why Eknath Shinde is Important for BJP in Maharashtra: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आए तीन दिन से भी ऊपर हो गए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के नाम पर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस का नाम सीएम पद के लिए सामने आ रहा है। वहीं खबरों की मानें तो एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम का पद ठुकरा दिया है। शिंदे की शर्त है कि गृह मंत्रालय मिलने के बाद ही वो डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करेंगे। अगर बीजेपी शिंदे की शर्त मानती है, तो राज्य का एक बड़ा मंत्रालय उसके हाथ से छिटक जाएगा और अगर बीजेपी ने इस मांग को नकारा को महाराष्ट्र में महायुति का अस्तित्व भी खतरे में आ जाएगा। अब सवाल यह है कि एकनाथ शिंदे महायुति के लिए आखिर इतने जरूरी क्यों हैं?
बीजेपी पर उठेंगे सवाल
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 57 सीटें जीतने के बाद शिंदे गुट को ही लोगों ने असली शिवसेना करार देना शुरू कर दिया है। ऐसे में अगर शिंदे महायुति से अलग होंगे, तो उद्धव गुट सीधा बीजेपी पर सवाल खड़े करेगा। विपक्ष के पास बड़ा प्रोपोगेंडा होगा कि बीजेपी ने सत्ता में वापसी करने के लिए शिंदे का इस्तेमाल किया और जीत के बाद उन्हें दरकिनार कर दिया। इससे मराठा समुदाय की भावनाओं को भी तगड़ा झटका लग सकता है।
यह भी पढ़ें- श्री चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर क्यों मचा बवाल? 5 पॉइंट में जानें सबकुछ
महायुति का सबसे बड़ा मराठी चेहरा हैं शिंदे
एकनाथ शिंदे को महायुति का मजबूत मराठी चेहरा माना जाता है। जाहिर है महाराष्ट्र की सियासी बागडोर अपने हाथ में रखने के लिए शिंदे का साथ होना बेहद जरूरी है। इससे न सिर्फ मराठा वोट बैंक महायुति के खाते में रहेगा बल्कि मराठा आरक्षण के मुद्दे पर काबू पाने के लिए बीजेपी को बल मिलेगा।
BMC को पाने की लड़ाई
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को देश की सबसे अमीर नगर पालिकाओं में गिना जाता है। BMC पिछले 25 सालों से अविभाजित शिवसेना के खाते में थी। वहीं शिवसेना का बंटवारा होने के बाद से BMC पर उद्धव गुट का कब्जा है। ऐसे में BMC पर कब्जे के लिए शिंदे का साथ बीजेपी के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।
विपक्ष को मिलेगा मुद्दा
महायुति अगर शिंदे गुट को साइडलाइन करते हुए महाराष्ट्र में सरकार बनाती है, तो इससे विपक्ष को बड़ा मुद्दा मिल जाएगा। विपक्षी दल इसे ही हथियार बनाकर महायुति को घेरेंगे। बीजेपी पर आरोप लगेगा कि महाराष्ट्र जीतने के लिए बीजेपी ने शिंदे को मोहरा बनाया। यही नहीं, महायुति में दरार से महाराष्ट्र में तोड़-फोड़ की राजनीति भी शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में मुश्किल में फंसी BJP, एकनाथ शिंदे ने ठुकराया डिप्टी सीएम का ऑफर
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
2 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
7 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
1 day agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days ago'ECINet में हों 4 बड़े बदलाव', महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा
2 days agoमहाराष्ट्र FDA की जांच के दायरे में मुंबई का 120 साल पुराना कैफे, चूहे-कॉकरोच मिले
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines