Maharashtra: सलमान खान के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी CM की पत्नी अमृता फडणवीस को दी Y+ सुरक्षा

देवेंद्र फडणवीस से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी अमृता हैं। फाइल फोटो

देवेंद्र फडणवीस से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी अमृता हैं। फाइल फोटो

Amruta Fadnavis: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को भी Y+ सुरक्षा दी गई है। महाराष्ट्र पुलिस की सुरक्षा शाखा ने खतरे की आशंका को देखते हुए ये निर्णय लिया है। बता दें कि अमृता को Y+ सुरक्षा देने से कुछ घंटे पहले ही बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुरक्षा में इजाफा करते हुए उन्हें Y+ सुरक्षा देने की घोषणा की गई थी।

सलमान खान की सुरक्षा पहले X कैटेगरी की थी जिसे बढ़ाकर Y+ कर दिया गया। इसका मतलब है कि सलमान खान के साथ हर समय दो सशस्त्र गार्ड होंगे। साथ ही उनके आवास पर 24 घंटे दो गार्ड तैनात रहेंगे। सलमान खान को बिश्नोई गिरोह से धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस की सुरक्षा शाखा ने यह फैसला लिया।

पहले सलमान के साथ रहता था एक पुलिस गार्ड

पहले एक्स कैटेगरी की सुरक्षा के तहत सलमान खान के पास एक हथियार के साथ एक पुलिस गार्ड था। कुछ महीने पहले, मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान को एक निजी हथियार के लिए लाइसेंस भी जारी किया था, जब उन्होंने इसके लिए एक आवेदन लिखा था और मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से मुलाकात की थी।

अब, सलमान के साथ 24 घंटे दो प्रशिक्षित गार्ड रहेंगे और दो गार्ड भी उनके आवास पर सुरक्षा प्रदान करेंगे। इन गार्डों को सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा, भीड़ को संभालने, खतरों का पता लगाने और हथियारों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही, जब भी अभिनेता महाराष्ट्र राज्य से बाहर की यात्रा करेंगे तो स्थानीय पुलिस को उसे उस स्थान पर सुरक्षा कवच प्रदान करना होगा।

बता दें कि सुरक्षा समीक्षा समिति की अध्यक्षता राज्य के मुख्य सचिव करते हैं जिन्होंने सुरक्षा कवर को वाई+ में अपग्रेड करने की मंजूरी दी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ