नशे में धुत्त पुलिसवाले ने नाबालिग के साथ की छेड़छाड़, लोनावाला में शर्मनाक वारदात

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र में नशे में धुत्त पुलिसकर्मी ने ड्यूटी पर शराब पीकर नाबालिग से छेड़छाड़ कर उसका यौन उत्पीड़न किया।

Maharashtra crime news

Maharashtra crime news

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र में लोनावाला के पास विसापुर किला की तलहटी में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ एक पुलिसकर्मी ने छेड़छाड़ की।

आपको बता दें, मामला महाराष्ट्र में लोनावाला के पास विसापुर किला का है, जहां एक पुलिस कांस्टेबल ने एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। यह घटना जब हुई, उस दौरान पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नशे में था और नशे में उसने पांच साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर उसके साथ अश्लील हरकत की। इस मामले में लोनावला पुलिस ने आरोपी सचिन चेसाटे को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था मामला 

बता दें, यह चौंकाने वाली घटना क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हुई। क्रिसमस की छुट्टियां होने के कारण पर्यटक विसापुर किले पर उमड़ रहे थे, तो वहां आरोपी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर था। वहां एक होटल के पास उसे बच्ची दिखी और उसने चॉकलेट दिलाने के बहाने होटल के पीछे ले गया और बच्ची के साथ अश्लील हरकत की।

जब बच्ची ने विरोध किया तो उसने यह बात किसी को न बताने के लिए कहा और चॉकलेट देकर मुंह बंद रखने को बोला, लेकिन लड़की ने अपनी मां को सारी बात बता दी कि क्या हुआ था और आरोपी पर कार्रवाई की गई। आरोपी जिस लोनावला ग्रामीण थाने में कार्यरत था, वहां की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ