हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

महाराष्ट्र में 10 घंटे बाद भी बुझ न पाई गोदाम की आग, फायर विभाग के छूटे पसीने

महाराष्ट्र के दोंडाईचा शहर के धुले जिले के गुलमोहर इलाके में एक गोदाम की दुकान में रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लगातार 10 घंटे तक प्रयास करने के बावजूद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। हालांकि किसी को कोई भारी नुकसान नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
आग लगने के बाद फैक्ट्री से उठती आग की लपटें.

दोंडाईचा शहर के धुले जिले पर गुलमोहर कॉलोनी इलाके में रात करीब 2 बजे एक आवासीय क्षेत्र में स्थित गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में शोर मच गया। आसपास के लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। आग लगने से किसी भी प्रकार के घरों को भारी नुकसान नहीं पहुंचा है।

गोदाम की दुकान में लगी भीषण आग

बता दें कि दोंडाईचा में धुले रोड पर गुलमोहर कॉलोनी इलाके में एक स्क्रैप मेटल गोदाम में रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। धुले, नंदुरबार, शहादा, सिंदखेड़ा, दोंडाईचा, शिरपुर से अग्निशमन कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग ने भीषण रूप ले लिया है और इलाके के घर भी आग से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, लेकिन सौभाग्य से किसी की जान नहीं गई है।

आग बुझाने पर अग्निशमन विभाग द्वारा प्रयास जारी

गोदाम में लगी भीषण आग पर अभी भी काबू नहीं पाया जा सका है, इसलिए अग्निशमन विभाग द्वारा आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। आग लगने के कारणों की अभी जांच चल रही है तथा प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। वहीं दूसरी ओर इस मौके पर एक बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर नागरिक कॉलोनी में कबाड़ के गोदाम को अनुमति कैसे दे दी गई। कुल मिलाकर छह स्थानों से दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन चूंकि स्क्रैप मेटल गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री है, इसलिए उसमें आग लग रही है।

शहादा नंदुरबार दोंडाईचा धुले शिरपुर शिंदखेड़ा नगर पालिका के दमकल कर्मियों की ओर से आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आग लगने की वजह अब भी निरीक्षण में है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें