Maharashtra News: महाराष्ट्र के धुले जिले के शिरपुर शहर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां की महावीर सोसायटी इलाके में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही माता-पिता की मूसल से कूटकर बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा पत्नी के सामने माता-पिता द्वारा डांटे जाने से इस कदर नाराज था कि उसने खूनी खेल खेल दिया. इस सनसनीखेज डबल मर्डर के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतकों की पहचान 49 वर्षीय गंगा झिरीलाल महतो और उनकी पत्नी रनजूदेवी गंगा महतो (43) के रूप में हुई है. दोनों महावीर विहार सेक्टर नंबर-2, मांडळ शिवार, शिरपुर में रहते थे.
शादी से लौटने के बाद हुआ था विवाद
पुलिस ने इस मामले में उनके बेटे चंदन गंगा महतो (28) को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में यह भी सामने आया है कि महतो परिवार मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है. परिवार कुछ साल पहले रोजगार के सिलसिले में महाराष्ट्र के धुले जिले के शिरपुर में आकर बस गया था. पुलिस जांच में सामने आया है कि दो दिन पहले ही पूरा परिवार राजस्थान में एक बेटी की शादी में शामिल होकर लौटा था. घर आते ही किसी बात को लेकर माता-पिता और बेटे के बीच कहासुनी शुरू हो गई.
बेरोजगारी और पत्नी के सामने डांट बनी वजह
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 28 वर्षीय आरोपी बेटा चंदन गंगा महतो बेरोजगार था, जिसके कारण घर में अक्सर तनाव रहता था. विवाद के दौरान माता-पिता ने चंदन को उसकी पत्नी के सामने ही बुरी तरह फटकार लगा दी. पत्नी के सामने हुई इस बेइज्जती को चंदन बर्दाश्त नहीं कर पाया और गुस्से में आकर उसने घर में रखे भारी-भरकम मूसल से अपने माता-पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. मूसल के वार इतने घातक थे कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही तड़प-तड़प कर उनकी मौत हो गई.
भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने दबोचा
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चंदन मौके से फरार होने की तैयारी में था. हालांकि, चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों की मुस्तैदी और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शिरपुर शहर पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी बेटे को दबोच लिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल मूसल भी बरामद कर लिया है. आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
12 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
17 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
3 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
4 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines