Congress demand punishment for Munde: महाराष्ट्र में सरपंच हत्याकांड के कारण एनसीपी कोटे से मंत्री धनंजय मुंडे की कुर्सी चली गई। उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि उनके करीबी और सहयोगी वाल्मीकि कराड इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। ऐसे में अब इस मामले में धनंजय मुंडे की समस्या भी बढ़ सकती है। हालांकि उन्होंने बीमार होने का हवाला देकर कुछ दिनों के लिए आराम करने की बात कही है। इस बीच विपक्षी पार्टियां उन पर लगातार निशाना साध रही है।
कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि राज्य के मंत्रिमंडल में कई मंत्री दागी है, हमारी मांग है कि उन्हें मंत्रिमंडल से निकाल देना चाहिए। हमें ऐसा लगता है कि अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जो स्क्रिप्ट बीजेपी ने दी है, वही बात अबू आजमी कर रहे हैं। धनंजय मुंडे ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है, लेकिन उनको भी सजा देने की जरूरत है। कांग्रेस विधायक ने आगे कहा कि पंकजा मुंडे भी उन पर सवाल उठा चुकी थी। उनको इस्तीफा बहुत पहले दे देना चाहिए। पद पर रहकर वे साक्ष्यों को प्रभावित कर सकते थे।
ये भी पढ़ेंः 15 Video और 8 फोटो…महाराष्ट्र में धनंजय मुंडे के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी
इस्तीफे के बाद क्या बोले धनंजय मुंडे
बता दें कि मंगलवार को इस्तीफे के बाद धनंजय मुंडे ने कहा कि जो तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, उसे देखकर मेरा मन व्यथित हो गया है। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। इसके अलावा कुछ दिनों से बीमार हूं। ऐसे में डाॅक्टरों ने मुझे आराम की सलाह दी है।
बीड से एनसीपी (एसपी) विधायक संदीप क्षीरसागर ने कहा कि बीड के लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें देखीं तो तनाव बढ़ गया है। अच्छा है कि धनंजय मुंडे ने इस्तीफा दे दिया है। भले ही यह देर से आया है। इस मामले में पुलिस की एसआईटी अब वाल्मीकि कराड समेत 7 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे का इस्तीफा, CM फडणवीस का बयान आया सामने
संबंधित खबरें
'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
8 mins agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines