Eknath Shinde Message: महाराष्ट्र के मुंबई में शिवसेना (शिंदे गुट) के कई विधायक और मंत्री पिछले कई दिन से नकारात्मक वजहों से चर्चा में हैं। कभी किसी मंत्री का बेडरूम में नकदी के साथ वीडियो वायरल होता है तो कभी किसी विधायक की मारपीट का क्लिप सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरता है। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में अपने गुट के विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई। उन्होंने पार्टी के सभी मंत्रियों और विधायकों को सख्त चेतावनी दी है कि इज्जत से काम करो, नहीं तो घर जाओ।
यह भी पढ़ें:कौन है मंत्री संजय शिरसाठ? जिसका कैश के साथ वीडियो वायरल, जो एकनाथ शिंदे के कैबिनेट में शामिल
एकनाथ शिंदे ने मंत्रियों-विधायकों से यह सब कहा
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे में बैठक में स्पष्ट कहा कि बदनाम मंत्रियों को घर जाना पड़ेगा। कम समय में अच्छी सफलता मिली है और इसी का नतीजा है कि आज बदनामी का खेल शुरू हो गया है। अगला समय चुनौतीपूर्ण है। मैं खुद को ‘चीफ’ नहीं, एक कार्यकर्ता मानता हूं और आपसे भी वही अपेक्षा करता हूं। दिमाग़ में हवा न आने दें और आम कार्यकर्ता की तरह काम करें। शिंदे ने चेतावनी भी दी कि उन्हें किसी मंत्री या विधायक के खिलाफ कार्रवाई करना पसंद नहीं, लेकिन अगर हालात मजबूर करेंगे तो वे सख्त कदम उठाने में पीछे नहीं हटेंगे। इसलिए आपका आचरण ऐसा हो कि मुझे कार्रवाई करने के लिए मजबूर न होना पड़े।
यह भी पढ़ें:खराब दाल परोसी तो महाराष्ट्र में विधायक ने कैंटीन चालक को पीटा, वीडियो हो रहा वायरल
शिंदे ने बैठक में किया वायरल वीडियो का जिक्र
एकनाथ शिंदे ने कहा कि हाल ही में कई घटनाएं हुई हैं, जैसे मानसून सत्र से ठीक पहले कैबिनेट मंत्री भरत गोगावले का वीडियो वायरल हुआ। सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाठ का एक विवादित वीडियो सामने आया। विधायक संजय गायकवाड़ का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्हें कैंटीन कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए देखा गया। इन घटनाओं से काफी निराशा हुई। आपकी गलतियों के लिए उंगली मुझ पर उठती है। लोग मुझसे सवाल करते हैं कि आपके विधायक क्या कर रहे हैं? आप सब मेरे ही लोग हैं और आपकी बदनामी मेरी बदनामी है। अगर पार्टी की छवि खराब करने वाले रवैये पर लगाम नहीं लगी तो कार्रवाई तय है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
20 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines