हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी, मेल में कार उड़ाने की बात

Maharashtra Deputy CM bomb threat: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मेल कर भेजी गई है। मेल में उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन
Eknath Shinde

Eknath Shinde Death Threat: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। मेल में कार को बम से उड़ाने की बात लिखी है। यह मेल तीन-चार लोगों को मिला है। इसमें गोरगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन और राज्य सचिवालय शामिल हैं। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि ये धमकी किसने और कहां से दी है।

पिछले महीने मिली थी धमकी

बता दें कि पिछले महीने भी एकनाथ शिंदे को धमकी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया था। पुलिस ने तब कहा था कि 27 साल के युवक को सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्ट के जरिए शिंदे को धमकी देने के आरोप में अरेस्ट किया गया था। धमकी के बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत की थी। इसके बाद आरोपी हितेश धेंडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। मामले में ठाणे के डीसीपी प्रशांत कदम ने कहा कि आरोपी ने दोस्त के मोबाइल का इस्तेमाल करके इस्टाग्राम पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ धमकी भरी पोस्ट की। मामले को लेकर श्रीनगर में एफआईआर दर्ज की गई।

ये भी पढ़ेंः संभाजी महाराज पर ‘आपत्तिजनक’ कंटेंट को लेकर CM फडणवीस का एक्शन, विकिपीडिया के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

विज्ञापन

गौरतलब है कि दिल्ली सीएम के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एकनाथ शिंदे, अजीत पवार और सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ दिल्ली में हैं। फिलहाल वे एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ेंः Maharashtra Political Crisis: CM फडणवीस ने शिंदे गुट के 20 विधायकों की सुरक्षा हटाई

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola