Controversial Statements for Voters: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार और शिवसेना शिंदे के विधायक संजय गायकवाड़ ने वोटरों के लिए विवादित बयान दिया है, जिनके वीडियो भी सामने हैं। NCP अध्यक्ष और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि आपने मुझे वोट दिया है, इसलिए आप मेरे मालिक नहीं बन गए हैं। बारामती में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अजित पवार ने यह विवादित बयान दिया।
दरअसल जब अजित पवार भाषण कर रहे थे, तब मंच के नीचे बैठे कार्यकर्ता लगातार पत्र देकर उनका काम करने के लिए कह रहे थे। पहले तो अजित पवार उन्हें नजरअंदाज करते रहे, लेकिन जब भाषण के दौरान यह सिलसिला लगातार चलता रहा तो अजित पवार भड़क गए और उन्होंने एक कार्यकर्ता को कहा कि अरे तुमने मुझे वोट दिया तो इसका मतलब यह नहीं है कि तुम मेरे मालिक हो गए हो। क्या तुमने मुझे सालगडी (खेती और जानवरों की देखभाल करने वाला मजदूर) बना रखा है।
बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड का विवादित बयान
शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड ने भी मतदाताओं को गाली दी। गायकवाड़ ने कहा कि यहां के मतदाता मतदाता 2-5 हजार रुपये, शराब-मटन के लिए बिक़ गए…आपसे अच्छी तो वेश्या है। बुलढाणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए संजय गायकवाड ने यह सब कहा। उन्होंने कहा कि आप एक वोट मुझे नहीं दे सकते हैं, सिर्फ शराब, मटन, पैसा चाहिए।
अरे 2-2 हजार में बिक गए #$%#%^.. 2 हजार, 5 हजार.. इनसे तो वेश्या अच्छी है। अरे एक तरफ ये विधायक आपकी बेटियों का कल्याण करने का प्रयास कर रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र का विकास करने का प्रयास कर रहा है…इसमें मेरा कोई स्वार्थ नहीं है, लेकिन यह कह रहे हैं कि संजय गायकवाड को चुनाव में हरवा दो। सोचो अगर मैं हार गया होता तो क्या यह सारे प्रोजेक्ट हुए होते…हो सकते थे?
पहले भी बिगड़ चुके संजय गायकवाड़ के बोल
संजय गायकवाड़ हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बुलढाना विधानसभा सीट से शिवसेना के टिकट पर केवल 841 वोटो से दूसरी बार विजयी होकर विधायक बने। गायकवाड़ की जीत पर ही सत्कार समारोह आयोजित किया गया था। इस मौके पर मंच से भाषण करते वक्त विधायक संजय गायकवाड़ अपना आपा खो बैठे और उन्हें वोट न देने वाले वोटर्स को मंच से ही गालियां देनी शुरू कर दी।
गायकवाड़ ने कहा कि अपने पिछले 5 साल के कार्यकाल में अपना अधिकतर फंड मूर्तियां बनाने में ही फूंक दिया। 5 या 10 नहीं, बल्कि 25 नई महापुरुषों की मूर्तिया विधायक संजय गायकवाड़ ने बुलढाना में लगाईं। संजय गायकवाड़ हमेशा विवादास्पद बयान के लिए जाने जाते हैं। आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना करते वक्त भी गायकवाड़ की जुबान फिसली थी। गायकवाड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जबान काटने पर 11 लाख का इनाम देने की घोषणा की थी।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines