Dating App Fraud: डिजिटल दौर में जहां एक ओर टेक्नोलॉजी लोगों को करीब ला रही है, वहीं कुछ अपराधी इसका गलत इस्तेमाल कर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है मीरा-भायंदर, वसई-विरार क्षेत्र से, जहां टिंडर जैसे डेटिंग ऐप का दुरुपयोग कर एक गिरोह लोगों को लूट रहा था। इस गिरोह का भंडाफोड़ एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने किया है।
ऐसे रचा गया था जाल
शिकायतकर्ता की टिंडर ऐप पर एक महिला से पहचान हुई, जो सागर रावल नाम के युवक द्वारा बनाया गया फर्जी प्रोफाइल था। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और एक दिन महिला ने शिकायतकर्ता को कॉफी पर बुलाया। मिलने के बाद महिला ने उसे अपने घर आने का न्योता दिया और मसाज देने का झांसा दिया।
ये भी पढ़ें: कौन है मंत्री संजय शिरसाठ? जिसका कैश के साथ वीडियो वायरल, जो एकनाथ शिंदे के कैबिनेट में शामिल
तीन लाख रुपये से ज्यादा की लूट
जैसे ही शिकायतकर्ता घर के कमरे में दाखिल हुआ, तभी महिला ने उसे कपड़े उतारने को कहा। उसी दौरान, चार अन्य आरोपी सागर रावल, ऋषभ शिंदे, सोनू शेख, पाजी और महिला कमरे में घुस आए और उसे धमकाने लगे। आरोपियों ने 10 लाख रुपये की मांग की और उसे पीटते हुए बंधक बना लिया। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता की सोने को चेन बेचने के लिए मजबूर किया गया और करीब साढ़े तीन लाख रुपये की लूट की गई।
पुलिस की तफ्तीश और गिरफ्तारियां
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने तत्काल जांच शुरू की। एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने सबसे पहले सागर रावल और ऋषभ शिंदे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम बताए, जिनकी भी गिरफ्तारी कर ली गई।
हाल ही में डेटिंग ऐप पर ही एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने फर्जी आईडी बनाई। उसने खुद को एक बिजनेसमैन बताया। इस शख्स ने करीब 42 लाख रुपये की ठगी की है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें: रील बनाना पड़ा भारी, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
17 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
17 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines